भोपाल23अगस्त2026*रीवा, सतना, जबलपुर और बालाघाट में बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम बढ़ाएगा मानसून की रफ्तार*
भोपाल*प्रदेश में अब बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। यह सिस्टम सक्रिय हुआ तो सोमवार को वर्षा का दायरा प्रदेश के मध्यवर्ती और पश्चिमी जिलों तक विस्तारित हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को भी उसी क्षेत्र में बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण 4.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके साथ मानसून ट्रफ भी कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में अगले सप्ताह भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
*इन जिलों में दर्ज हुई अति भारी बारिश*
शुक्रवार रात से शनिवार शनिवार सुबह तक दमोह और जबलपुर जिलों में अति भारी बारिश हुई है। वहीं रीवा, मऊगंज, मंडला, दतिया और पन्ना के कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई है। दमोह के तेंदुखेड़ा में 24 घंटों में 130.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। मझौली, अजयगढ़ और पाटन में भी अति भारी बरसात हुई।
*बाढ़ और जलभराव को लेकर अलर्ट*
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश के इन्हीं जिलों में 23 से 26 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी 22 से 25 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली सहित आसपास के जिलों में बारिश के दौर बन सकते हैं। लगातार बारिश और स्थानीय नालों-नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूर्वी जिलों में जलभराव और अचानक बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत बताई गई है।
*बंगाल की खाड़ी में ऐसा माहौल*
बंगाल की खाड़ी के उत्तर में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास एक नया ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में उसी क्षेत्र में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी। वर्षा का दायरा बढ़ेगा।

More Stories
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
जयपुर 7सितंबर 26*वार्ड 87 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा की दावेदारी, जयपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન