भिण्ड3जुलाई24*परिवार के लोग जिसका अंतिम संस्कार कर चुके थे … वो 53 दिन बाद जिंदा मिली? हत्या के जुर्म में पुलिस ने पति को किया खूब टॉर्चर!
मध्य प्रदेश के जिला भिंड से 2 मई को ज्योति शर्मा नाम क़ी विवाहिता लापता हुई थी । 4 मई को खेत में जली हुई महिला की लाश मिली। फैमिली ने उसे ज्योति बताया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।हत्या के आरोप में पुलिस ने ज्योति केपति सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे खूब पीटा। हत्या का जुर्म उगलवाना चाहा, लेकिन वो मना करता रहा। ज्योति ‘लाड़ली बहन योजना’ का लाभ पाती थी। अब उसके खाते से 2700 रुपए निकले। पति सुनील को ये बात पता चली। बैंक ने जांच की तो पता चला कि ज्योति ने ये पैसा नोएडा (UP) से निकाला है।सीसी टीवी फुटेज़ में ज्योति पैसे निकालती दिखी।
MP पुलिस 23 जून को नोएडा पहुंची और ज्योति जिंदा मिल गई। ज्योति बोली- मैं अपनी मर्जी से चली गई थी। अब सवाल ये है कि वो लाश किसकी थी, जिसे ज्योति बताकर फैमिली वाले अंतिम संस्कार कर चुके थे।
#MadhyaPradesh #Noida

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *पूर्णिया में एसटीएफ की सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 44 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *30 मई अंतिम तारीख: पेंशन के लिए जीवन प्रमाणीकरण युद्धस्तर पर, 54,959 लाभुक अब भी बाकी*
बांदा 29 मई 26*तूफान का कहर मुरवल गांव में सोलर पैनल टूटा, किसान की सिंचाई ठप*