April 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर5 अप्रैल 26*फास्टेक प्रशिक्षण टीम पर हमला, पंजीकरण राशि छीने जाने का आरोप।*

भागलपुर5 अप्रैल 26*फास्टेक प्रशिक्षण टीम पर हमला, पंजीकरण राशि छीने जाने का आरोप।*

भागलपुर5 अप्रैल 26*फास्टेक प्रशिक्षण टीम पर हमला, पंजीकरण राशि छीने जाने का आरोप।*

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक 

भागलपुर में एक एनजीओ की फास्टेक प्रशिक्षण टीम पर हमला और मारपीट का मामला सामने आया है। KVGVM नामक संस्था ने जीरोमाइल स्थित एक स्थानीय होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी।संस्था के अनुसार उनकी टीम कहलगांव के एकचारी थाना क्षेत्र में फास्टेक प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कार्य कर रही थी। एनजीओ का दावा है कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन की अनुमति से वैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
बताया गया कि 24 फरवरी को जीरोमाइल स्थित एक विवाह भवन में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था और टीम के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। इसके बावजूद पंजीकरण के दौरान कुछ लोगों ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की एनजीओ ने रौशन सिंह और यूट्यूबर बादल सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की जिसमें टीम हेड सहित कई लोग घायल हो गए। साथ ही 50-60 प्रतिभागियों से जमा की गई पंजीकरण राशि भी जबरन छीन ली गई जिला समन्वयक जैनी कुमार ने बताया कि आरोपियों द्वारा 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए और 1500 रुपये नकद भी लिए गए। मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।

Taza Khabar