भागलपुर30मार्च*नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर के तत्वाधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया।
नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर के तत्वाधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16 से 31 मार्च) हेतु बरारी सीढ़ी घाट में श्री जटाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में गंगा आरती का आयोजन किया गया।गंगा आरती में जिला परियोजना अधिकारी,नमामि गंगे पीयूष वाजपई ने कहा की गंगा स्वच्छता व परियोजना की सफलता हेतु सभी की सहभागिता आवश्यक है।गंगा आरती के पश्चात उपस्थित लोगो गंगा शपथ लिया।गंगा आरती में गंगा ऋषि कृषि के सदस्य,नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, गंगादूत, गंगादूत स्पियरहेड प्रियरंजन कुमार, प्रभाकर कुमार,पूजा ,अर्पिता ,प्रांजल,
आदि उपस्थित थे। विदित हो की गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत गंगादूत समूह द्वारा ग्राम स्तर पर स्वच्छता,वृक्षारोपण,शपथ,जैव विविधता संरक्षण हेतु जागरूकता,कैच द रैन तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है,जिसका समापन 31 मार्च को होगा।

More Stories
नई दिल्ली * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की 29 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*