भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपीआजतक )
भागलपुर30अगस्त23*लायन ढांढनिया अन्नपूर्णा भोजन सेवा चल रही प्रतिदिन दोपहर1.30बजे से 3 बजे तक।
सेवा परमो धर्म । जरूरतमंद की सेवा प्रभु की सेवा । लायन ढांढनिया अन्नपूर्णा भोजन सेवा आनन्द चिकित्सालय रोड ,भागलपुर में प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक जरूरत मंद की सेवा चल रही है। प्रकल्प के द्वारा लगभग 150 से 200 जरूरत मंद को माता अन्नपूर्णा को भोग लगाकर भोजन सेवा कराई जाती है । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भोजन के साथ फल भी दिया गया। लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर के अध्यक्ष लायन मनोज कुमार शर्मा एवं डिस्ट्रिक्ट सर्विस काॅर्डिनेटर लायन डाॅ.पंकज टण्डन एवं अन्य लायन सदस्य ने अपनी सेवा दी। भोजन की व्यवस्था कैबिनेट सचिव लायन गोपाल खेतडीवाल की देखरेख में हो रही है । सभी ट्रस्टीगण का सहयोग है । जिलापाल लायन बिनोद अग्रवाल ने अन्नपूर्णा भोजन सेवा के सुचारू रूप से प्रत्येक दिन जरूरत मंद की सेवा हो रही है इसके लिए सभी को हार्दिक बधाई और सम्मान दिया।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*