August 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक

भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदाथों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-02.08.2026 को अकबरनगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की अकबरनगर थानान्तर्गत हरियों टोला पानी टंकी के समीप सागर कुमार पिता-मनोज मंडल के द्वारा अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था भागलपुर एवं अकबरनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त गठित टीम के द्वारा अकबरनगर थानान्तर्गत हरियों टोला स्थित सागर कुमार पिता-मनोज मंडल के घर पर पहुँचा गया तो देखा गया कि तीन अभियुक्त पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. सागर कुमार पिता-मनोज मंडल 02. शिला देवी पत्ति-मनोज मंडल 03. शकुंतला देवी पत्ति-बाबूलाल मंडल तीनों सा०-हरियों पानी टंकी थाना-अकबरनगर जिला-भागलपुर के घर पर तलाशी के दौरान 2.409 ग्राम गांजा, 710 ग्राम पॉलिथीन, दो वजन बाट एवं अन्य समाग्री के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जीवश्वास विश्वास > बरामदगीण 01. गांजा-2.409 कि०ग्रा० । 02. छोटा तराजू-02 04. वजन का बाटः-02 (05 एवं 10 ग्राम)।03. स्टेपलरः-02। 05. पॉलिथीनः-710 ग्राम।06. नगदः-529/- रूपया। गिरफ्तारी :-01. सागर कुमार पिता-मनोज मंडल।02. शिला देवी पत्ति-मनोज मंडल।03. शकुंतला देवी पत्ति-बाबूलाल मंडल तीनों सा०-हरियों पानी टंकी थाना-अकबरनगर जिला-भागलपुर। छापामारी दल की विवरणी :-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार अकबरनगर थाना। पु०अ०नि० प्रिति कुमारी अकबरनगर थाना।सि0/823 अवधेश कुमार अकबरनगर थाना।सि0/876 जितेन्द्र कुमार अकबरनगर थाना।
सि0/881 रवि कुमार अकबरनगर थाना।म०सि० / 2000 काजल कुमारी अकबरनगर थाना।

Taza Khabar