March 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर29अप्रैल*पहलवानों के समर्थन मे युवा एकता सामाजिक संगठन ने निकाला कैंडल मार्च-

भागलपुर29अप्रैल*पहलवानों के समर्थन मे युवा एकता सामाजिक संगठन ने निकाला कैंडल मार्च-

भागलपुर29अप्रैल*पहलवानों के समर्थन मे युवा एकता सामाजिक संगठन ने निकाला कैंडल मार्च- केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
युवा एकता सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक 29 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को संगठन अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में कैंडल मार्च के जरिए दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे महिला पहलवानों के विरोध का समर्थन किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान! केंद्र सरकार शर्म करो! नरेंद्र मोदी हाय हाय! आदि नारे लगा रहे थे।
मालूम हो कि देश के सिर्फ पहलवानों के द्वारा यौन शोषण उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद महिला पहलवानों के समर्थन में संगठन ने कैंडल मार्च संध्या 6:30 बजे सैंडिस कंपाउंड कचहरी चौक तक निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा- ये खिलाड़ी जब भी देश के लिए मेडल लेकर आते हैं तो प्रधानमंत्री जी ट्वीट कर बधाई देते हैं,और आज जब यह लोग न्याय की मांग कर रहे हैं,तो प्रधानमंत्री चुप क्यों है? उन्होंने कहा की भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पद का दुरुपयोग कर सकते हैं। उन्हें तुरंत करवाई कर जेल भेजा जाना चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं,पर दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते। वह कमजोर प्राथमिकी दर्ज कर सकती है। किसी को मालूम नहीं एफआईआर में क्या दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि सरकार भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख ब्रृज भूषण शरण सिंह को तुरंत उनके पद से बर्खास्त कर जेल के सलाखों में डालें।
कैंडल मार्च में महामंत्री मंटू यादव डॉ आरिफ आजाद,डॉ विश्वजीत कुमार, सचिव उपेंद्र कुमार राम,समाजसेवी कामेश्वर मंडल,सिकंदर चौधरी, दिलीप कुमार,किशोरी जी,कौशल किशोर राय आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।पहलवानों के समर्थन मे युवा एकता सामाजिक संगठन ने निकाला कैंडल मार्च- केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।
ओम प्रकाश उपाध्याय ,अध्यक्ष
युवा एकता सामाजिक संगठन भागलपुर

Taza Khabar