भागलपुर27मार्च* खुले उत्पाद विभाग के सेंटर से शराबबंदी अभियान होगा और भी सशक्त, सीमावर्ती जिलों में भी चलाया जा सकेगा अभियान
भागलपुर मद्य निषेध एवं उत्पाद निबंधन विभाग के हबीबपुर स्थित ग्रुप सेंटर-3 का उद्घाटन सोमवार को जिलाधिकारी सुब्रत सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, उत्पाद अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के कई अन्य अधिकारियों के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी को उत्पाद विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. विभाग द्वारा यह बिल्डिंग किराए पर ली गई है. यहां उत्पाद विभाग के एक सौ सिपाहियों की रहने की व्यवस्था है लेकिन वर्तमान में 74 सिपाही यहां पर रहेंगे।
उत्पाद विभाग की टीम द्वारा भागलपुर के साथ पूर्णिया और मुंगेर जिले में भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी सुबरता कुमार सेन ने बताया कि उत्पाद विभाग का यहां ग्रुप सेंटर हो जाने से इसका लाभ सिर्फ भागलपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों को भी मिलेगा यहां की टीम दूसरे जिलों में भी जाकर कार्रवाई करेगी. जिलाधिकारी द्वारा सेंटर में की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*