भागलपुर26मई26* आंधी का कहर: आम का पेड़ गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत,
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर नवगछिया के इस्माइलपुर में आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है, जिसके अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड से हृदयविदारक घटना सामने आई है यहाँ तेज हवाओं के झोंके के कारण अचानक एक विशालकाय आम का पेड़ धराशायी होकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मलबे में दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई यह मर्मस्पर्शी घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनी टोला की है; मृतका के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा सुबोध मंडल और छोटा बेटा विनोद मंडल जो इस वज्रपात से पूरी तरह टूट चुके हैं। आंधी के बाद हुए इस आकस्मिक हादसे से पूरे रघुनी टोला गांव में जहां गहरा सन्नाटा और मातम पसर गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है; स्थानीय ग्रामीणों ने इस दुखद घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और इस्माइलपुर थाना पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर आगे की कागजी प्रक्रिया और शव को अपने कब्जे में लेने की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*