भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (, यूपी आजतक)।
भागलपुर25दिसम्बर23*पूर्व प्रधानमंत्री पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन “सुशासन दिवस”के रूप में मना।
भारत रत्न, भाजपा हस्ताक्षर पूर्व प्रधानमंत्री पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन “सुशासन दिवस” पर आस्था गार्डन पर संगोष्ठी एवं काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुआ।
यह आयोजन के मुख्य आतिथ्य सैयद शहनवाज़ हुसैन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वन्देमातरम गायन भाजपा जिला मंत्री स्वेता सुमन एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती यादव ने किया।
*अटल जी के सुशासन की परिकल्पना हम सब मिलकर साकार करेंगे :-शहनवाज़ हुसैन*
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शहनवाज़ हुसैन ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी जी एक मजबूत सुशासन के पक्षधर थे।
सुशासन का अर्थ होता है सुंदर शासन। इसका तात्पर्य यह है कि लोगों को इस तरह से सेवा करना है जिससे उनकी सभी अपेक्षाएं संवैधानिक ढांचे के अंदर पूरी किया जा सके। सुशासन दिवस का उद्देश्य सरकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाना और सेवा ही राजनीति का कर्तव्य है, इसे फैलाना है।
उन्होंने कहा कि, अटल जी ने कई दशक पहले कहा था कि ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’ उनकी बात आज सही साबित हो गई और देश में खिला कमल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र को प्रगति की राह पर आगे लेकर जा रहा है।
मैं सौभाग्यशाली रहा कि मुझे अटल जी के नेतृत्व में काम करने और बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। सुशासन के उच्चतम स्तर को अपने जीवन में अपनाने के लिए सुशासन की शपथ भी दिलाई। जिससे सभी एकजुट होकर सुशासन को बढ़ावा दें और एक बेहतर भविष्य के लिए मजबूत नींव रखी जा सके।
पीरपैति विधायक ने कहा की अटल जी की देश को सर्वोपरि रखने वाली बात राष्ट्र के प्रति लोगों की प्रेम भावना और नेताओं को अपने देश के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संदेश देती है।
वरिष्ठ नेता हरिवंशमणि सिंह ने कहा की अटल बिहारी बाजपेयी जी ने सबको साथ लेकर चलना सिखाया। वो तुष्टिकरण की राजनीति के विरोधी थे। उन्होंने कहा था कि विकास सबका होना चाहिए।
पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा की हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
काव्यांजलि कार्यक्रम में कवि के रूप में पूरेन्द चौधरी, स्वेता सुमन, कुमार गौरव, मिथलेश आनंद, प्रीतम विश्वकर्मा, शिवानी मिश्रा ने काव्य पाठ किया।कविता में मुख्य रूप से पूर्व प्रधानमंत्री की कविता का पाठ हुआ।
भारत जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता जागता राष्ट्रपुरुष है प्रस्तुत की। ‘हम जियेंगे तो इसके लिए, मरेंगे तो इसके लिए पर तालियां बजाकर लोगों ने उत्साह बढ़ाया।
अटल काव्यांजलि का भव्य आयोजन, संतोष बोले- अटल जी की कविताएं गंगा जैसी पवित्र
कार्यक्रम स्थल पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष चंदन ठाकुर के नेतृत्व में पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने दल्लु बाबू धर्मशाला में परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया।
भाजपा कीड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा की अध्यक्षता में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन सुरखीकल में आयोजित किया गया।
भागलपुर जिला के सभी 210 शक्तिकेंद्र में पुष्पांजलि औऱ उनके विचारों क़ो रखा गया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी अर्जुन शर्मा,नभय चौधरी,नरेश चंद्र मिश्रा,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो कमरू जमाल, रतन मंडल, मुक्तिनाथ सिंह निषाद, सुरेन्द्र अनल,रोहित पांडेय,ओम भास्कर,राजकिशोर गुप्ता,विपुल सिंह, अंजना प्रकाश, उमाशंकर, विजय कुशवाहा, अभय घोष सोनू, योगेश पांडेय, मनीष दास, राजेश टंडन, विकास कर्ण, खुशबु कुमारी, जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, विनोद सिन्हा, कुमार श्रवण, इंदुभूषण झा, पंकज सिंह, आशीष सिंह, प्रतिक आनद, निरंजन चंद्रवंशी, चंदन पांडेय, आरती यादव, स्वेता सिंह, रूबी दास,भोला मंडल, रितेश घोष, बिपिन अप्पू, अमरदीप साह,चंदन पोद्दार, प्रणव दास, देवब्रत घोष सहित कार्यकर्ता उपस्थित होकर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

More Stories
चित्रकूट23जुलाई26*जंगल में प्रेमी के हाथ-पैर बांधकर छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार*
लखनऊ23जुलाई26*यूपी में राशनकार्ड धारकों को मिलेगा सम्मान, राशन दुकानों पर बैठने के लिए मिलेंगी कुर्सियां और पेठा – गुड*
गोरखपुर23जुलाई26*गोरखपुर सिक्स लेन फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन*