भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता 2026/06/25
भागलपुर25जून26*श्रावणी मेला–2026 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु डीआरएम/मालदा ने स्टेशनों का किया निरीक्षण*
मालदा डिवीजन जून 25, 2026:*आगामी श्रावणी मेला–2026 की तैयारियों के क्रम में मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री मनीष कुमार गुप्ता ने आज विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज एवं भागलपुर रेलवे स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था।*
निरीक्षण के दौरान डीआरएम/मालदा ने विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लिया तथा यात्री सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालयों, शौचालयों, चिकित्सीय सहायता, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, टिकटिंग सुविधाओं, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की।
मेला अवधि के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित, संरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। डीआरएम/मालदा ने चल रहे यात्री सुविधा संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया तथा संभावित यात्री भीड़ के सुचारु प्रबंधन हेतु सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की।
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर डीआरएम/मालदा ने निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। यह नया एफओबी यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन को और सुदृढ़ करेगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
डीआरएम/मालदा ने भागलपुर–सुल्तानगंज रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, भीड़ नियंत्रण उपायों, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं परिचालनिक तैयारियों की समीक्षा की गई ताकि मेला अवधि के दौरान निर्बाध रेल सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
डीआरएम/मालदा ने संबंधित अधिकारियों को सभी नियोजित व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को श्रावणी मेला–2026 के दौरान सुरक्षित, सुविधाजनक एवं निर्बाध रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोड्डा झारखंड25जून26*सादे वेश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप