भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर25अगस्त23*34वां क्षेत्रीय टेबल टेनिस, शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
।मन, कर्म और वचन की समानता ही चरित्र है।
गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में दिनांक 25 .8 .2023 शुक्रवार को 34वां क्षेत्रीय टेबल टेनिस, शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। वरीय आरक्षी अधीक्षक आनंद कुमार, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभूषण सिंह, प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, दाता प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण डोकानिया, प्रवासी कार्यकर्ता विनोद कुमार एवं प्रांतीय खेलकूद प्रमुख फणीश्वर नाथ के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर आगत अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। प्रस्तावना के क्रम में ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि खेलने कूदने का करो संकल्प स्वस्थ रहने का यही है विकल्प। वास्तव में छात्रों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। स्वावलंबन ,चरित्र निर्माण, आंतरिक प्रसन्नता, राष्ट्रभक्ति की भावना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। विद्या भारती के छात्रों के द्वारा 56 खेलों में भाग लिया गया है। बिहार एवं झारखंड प्रदेश में संचालित विद्या मंदिर के क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सफल छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु जोधपुर ,टेबल टेनिस के लिए प्रयागराज तथा शतरंज के लिए अरुणाचल प्रदेश जाएंगे। अध्यक्षीय उद्बोधन के क्रम में आरक्षी अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा का अनावरण किया गया। युवाओं के प्रेरणा स्रोत, छात्रों के लिए आदर्श तथा चरित्र निर्माण का संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद का जीवन विश्व के लिए आदर्श है। जीवन में सुख त्याग से ही प्राप्त होता है । भगवान राम , शिव एवं इशा मसीह आदि का जीवन त्याग से जुड़ा हुआ है। उनका जीवन आज भी आदर्श एवं अनुकरणीय है। आज चांद के मिशन में हम सफलता प्राप्त कर लिए हैं परंतु इस धरा पर प्रेम ,भाईचारा, एकता एवं सद्भावना अत्यंत आवश्यक है । वास्तव में मन , कर्म एवं वचन की सामानता ही चरित्र कहा जाता है।लक्ष्मी नारायण डोकानिया ने कहा कि विवेकानंद भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं ।जीवन में आज खेल कूद भी अत्यंत आवश्यक है। खेल के साथ छात्रों का चरित्र निर्माण आज के समय की आवश्यकता है। प्रदेश सचिव प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि विद्या भारती छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर शोध करते रहती है। शारीरिक शिक्षा के साथ खेलकूद को भी जोड़ा गया है। इसके द्वारा विद्यालय स्तर से लेकर विभाग, प्रांत, क्षेत्र तथा राष्ट्रीय स्तर से लेकर एस जी एफ आई में हमारे छात्रों की सहभागिता रहती है। वास्तव में खिलाड़ी कभी हारता नहीं है, केवल अवसर से चुक से पीछे रहते हैं। नियमित अभ्यास एवं कठिन परिश्रम करने वाले खिलाड़ी ही जीवन में सफल होते हैं। आज हम चांद पर अपना झंडा फहराये हैं ,इन वैज्ञानिकों की टीम में विद्या भारती के छात्र भी सम्मिलित है ।डॉ चंद्रभूषण सिंह ने कहा की विश्व के आदर्श स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा का अनावरण छात्रों के लिए आदर्श एवं अनुकरणीय है। आज खेल हमारे जीवन का एक अंग बन गया है। शिक्षा के साथ खेलकूद भी अत्यंत की आवश्यक है । प्रांतीय खेलकूद प्रमुख फणीश्वर नाथ ने खेल के नियमों को बताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, एकाग्रता, नियमित अभ्यास से ही बालक एक अच्छा खिलाड़ी बन सकता है ।अतः खेल के नियमों को पालन करते हुए खेल भावना से ही खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेनी चाहिए। आभार ज्ञापन विनोद कुमार के द्वारा , मंच संचालन निरमालय कुमार के द्वारा तथा अतिथि परिचय प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक के द्वारा संपादित किया गया। बहन पीहू पल्लवी के द्वारा शपथ लेना तो सरल है पर निभाना है कठिन एकल गीत प्रस्तुत किया गया ।इस अवसर पर बिहार एवं झारखंड प्रदेश से चयनित प्रतिभागी एवं विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी,
दीपक कुमार झा

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*