भागलपुर से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक।
भागलपुर25अगस्त23*रसलपुर थाना मे दर्ज हुआ पत्रकार पर फर्जी मुकदमा।
मुखिया के दबाव में आकर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।*
*कहलगांव, रसलपुर,* नितीश सरकार में भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर ही पुलिस और मुखिया के गठजोड़ के चलते फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं। सरकार को भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों की हकीकत से रूबरू कराना पत्रकारों को महंगा पड़ रहा है।पत्रकारों के हितों और अधिकारों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है|, आज के दौर में कई जगह पत्रकार फर्जी मुकदमों की मार झेल रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के अंतर्गत रसलपुर थाना क्षेत्र के धनौरा का है जहाँ पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले पत्रकार राजू कुमार और निबराज पर रसलपुर पुलिस ने स्थानीय मुखिया के प्रभाव में आकर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। रसलपुर थाना क्षेत्र के युवा पत्रकार राजू कुमार और निबराज आलम निष्पक्ष खबरों के लिए विगत कई वर्षों से जाने जाते हैं। जनहित समस्याओं व भ्रष्टाचार पर बेबाकी से बोलने व लिखने वाले पत्रकारों में अपनी एक अलग पहचान है। पीड़ित पत्रकार राजू और निबराज ने बताया कि मुखिया के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का रहस्योद्घाटन कर दिया था| जिससे खुन्नस खाकर मुखिया ने पुलिस से मिलीभगत कर षड्यंत्र के साथ फर्जी तरीके के मुकदमा दर्ज करवा दिया। जबकि एफआईआर में लिखे तथ्य वास्तविकता से कोसों दूर हैं और पत्रकार निर्दोष है। रसलपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के बजाय पत्रकार को ही आरोपी साबित करने में लगी हुई है।पत्रकार ने यह भी बताया कि मुखिया भषटचार प्रकरण को लेकर पत्रकार व उसके सहयोगियों से द्वेषपूर्ण भावना रखता आ रहा है।

More Stories
दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदोई8जून26* पुलिस को बड़ी सफलता अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 25 वाहन बरामद
हरदोई8जून26* रिश्ता ठुकराया तो बरसीं लाठियां,बहन की शादी से इनकार पर पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान किया हरदोई