भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 23.04.2026 को शाहकुंड थाना को सुचना प्राप्त हुई की किरण देवी पति-स्व० जर्नादन यादव सा०-सरहा को लाठी डंडे तथा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गई है।
सूचना के सत्यापन एवं कांड के उद्भेदन तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था एवं शाहकुण्ड थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा प्रारंभिक अनुसंधान में वैज्ञानिक / तकनिकी अनुसंधान तथा मानवीय सूचना / साक्ष्यों के आधार पर मृतका के शव को सरहा बिहयार के मक्का के खेत से बरामद कर इस कांड में संलिप्त एक अपराधकर्मी 01. सुमित्रा देवी पति सुशील यादव सा०-सरहा थाना-शाहकुण्ड जिला-भागलपुर को सरहा से विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए मृतका के पिता-नेपाली महराणा के फर्दब्यान पर कुल 07 नामजद व्यक्तियों के विरूद्ध शाहकुण्ड थाना कांड सं0 100/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही हैं।बरामदगीः-01. घटना में प्रयुक्त किया गया लाठी:-01।गिरफ्तारी विवरणी :-01. सुमित्रा देवी पति सुशील यादव सा०-सरहा थाना-शाहकुण्ड जिला-भागलपुर।
छापामारी दल की विवरणी :-पु०नि० सह-थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव शाहकुण्ड थाना।पु०अ०नि० रुपेश कुमार शाहकुण्ड थाना।पु०अ०नि० देवकर्ण सिंह शाहकुण्ड थाना। पु०अ०नि० रंजीत कुमार शाहकुण्ड थाना।पु०अ०नि० रीता कुमारी शाहकुण्ड थाना। सशस्त्र बल शाहकुण्ड थाना।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*