भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (युपी आजतक)
भागलपुर23दिसम्बर23*सांसदों के निलम्बन के खिलाफ INDIA ने किया धरना प्रदर्शन*
*संविधान, लोकतंत्र व लोकतांत्रिक अधिकारों पर जारी हमले पर लगे रोक*
22 दिसम्बर 2023, INDIA, भागलपुर
सांसदों के निलंबन के खिलाफ आईएनडीआईए (इंडिया) के देशव्यापी प्रतिवाद के आह्वान पर आज राजद, जदयू, कांग्रेस, माले, भाकपा व माकपा ने जिला पदाधिकारी, भागलपुर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, जदयू के जिला अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परवेज जमाल, माले के नगर प्रभारी मुकेश मुक्त, भाकपा के जिला सचिव बालेश्वर गुप्ता व माकपा के जिला सचिव दसरथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। वहीं धरना-प्रदर्शन का संचालन पूर्व युवा राजद प्रदेश महासचिव डॉ आनंद आजाद ने किया।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए INDIA गठबंधन के नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्षी सांसदों का निलम्बन सत्ताधारी भाजपा सरकार की तानाशाही है, केन्द्र की मोदी सरकार लगातार संविधान , लोकतंत्र व लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला कर रही है। फासीवादी मोदी सरकार विनाशकारी रास्तों पर चलते हुए जनता के अधिकारों में कटौती कर रही है। इस विनाशकारी सरकार को बगैर ध्वस्त किए जनता के जनवादी अधिकारों का बचाना मुस्किल है।
धरना-प्रदर्शन के जरिए INDIA की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला पदाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में INDIA गठबंधन के प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया कि सांसदों का निलम्बन वापस हो, मोदी सरकार जनता व विपक्षी दलों से माफी मांगे और संविधान, लोकतंत्र व लोकतांत्रिक अधिकारों के सुरक्षा की गारंटी हो।
धरना को राजद के चक्रपाणि हिमांशु, रामविलास पासवान, तिरुपति नाथ यादव, डॉ नितेश, केदारनाथ यादव, जदयू के ब्रजेश सिंह, चन्द्रशेखर मिश्रा, कांग्रेस के राजीव मुखिया, अनामिका शर्मा, बमबम प्रीत, सौरभ पारिख, माले के बिंदेश्वरी मंडल, विष्णु कुमार मंडल, महेश यादव, रेणु देवी, रणधीर यादव, अमित कुमार, भाकपा के डॉ. सुधीर शर्मा, विजय राय, माकपा के मनोहर मंडल, विनोद मंडल, महोम्मद बसारूल हक़, वीणा सिन्हा, विमल राज, अमित कुमार, हसनैन अंसारी, महोम्मद उस्मान, नेहाल उद्दीन, प्रदीप कुमार सिंह, महोम्मद फैज अहमद, दिवाकर राय, पूनम झा, अवधेश पोद्दार, अनिता शर्मा, संजय रजक, महोम्मद मेराज, दिवाकर कुशवाहा, सीमा जयसवाल, अनीता अनवर, हरेराम ठाकुर, श्यामसुंदर यादव, विकास कुमार आदि ने संबोधन किया।
धरना-प्रदर्शन में विश्वजीत कुशवाहा, शिशुपाल भारती, पिंटू सिंह, गौतम बनर्जी, मनजीत ठाकुर, सदानंद सिंह, डॉ प्रवीण यादव, महोम्मद अफरोज आलम, अजीत यादव, महोम्मद सिकन्दर, आशुतोष यादव, दिवाकर मंडल, शंकर प्रसाद गुप्ता, सुबोध पासवान, निखद जहां, संगीता ठाकुर, अनिता देवी, मृदुला ठाकुर, विवेकानंद यादव, रत्नाकर रत्न, चन्दन गहलोत, सुमंत यादव, अनिरुद्ध यादव, नूर हसन फरीदी, धनेश्वर मंडल, रामपुकार यादव, सरिता सिन्हा, कार्तिक मंडल, महेंद्र मंडल, सचिव कुमार, देवेन्द्र चन्द्र झा, सलीमुर रहमान, नियाज़ ज़फ़र आदि के साथ साथ INDIA गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

More Stories
सहारनपुर21जुलाई26*सहारनपुर में मीट प्लांट में गैस रिसाव….,कई महिलाएं की तबीयत बिगड़ी….
कानपुर नगर21जुलाई26*पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी जारी*
लखनऊ21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 8.00 बजे की बड़ी खबरें………