लखनऊ21जुलाई2026*प्रदेश के खाद व्यापारियों ने उत्पीड़न के खिलाफ भरी हुंकार*
__________________________
👉*खुदरा खाद व्यापारियों का “व्यापारी सम्मेलन” राजधानी में हुआ आयोजित*
*लखनऊ।* मंगलवार “खुदरा कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन ” संबद्ध:- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में राजधानी के निराला नगर स्थित जे सी गेस्ट हाउस में “खुदरा खाद व्यापारी सम्मेलन” का आयोजन हुआ।
“खुदरा खाद व्यापारी सम्मेलन” में विभिन्न जिलों के खाद व्यापारी शामिल हुए तथा अपने उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होते हुए खाद व्यापारियों ने अपनी आवाज बुलंद की तथा हुंकार भरी
व्यापारी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश संजय गुप्ता ने कहा खाद व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा तथा सहयोग करेगा तथा किसी भी स्तर पर उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश के खाद व्यापारियों ने अपनी आवाज उठाते हुए सम्मेलन में कहा प्रदेश में फर्टिलाइजर कंपनियों द्वारा सरकार के नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से व्यापार किए जाने के कारण खुदरा कृषि (खाद) व्यापारी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कंपनियों की कार्यप्रणाली से रिटेल खाद व्यापारियों को घाटे में किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आर.के. कन्नौजिया एवं प्रदेश महासचिव अमित गुप्ता ने बताया कि फर्टिलाइजर कंपनियां सरकार से भारी सब्सिडी प्राप्त करने के बावजूद सरकार के निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रही हैं। सरकार के नियमों के अनुसार कंपनियों को ₹250 प्रति बोरी यूरिया के हिसाब से रिटेल कृषि व्यापारियों के प्रतिष्ठान तक खाद पहुंचानी होती है, लेकिन अधिकांश कंपनियां दुकानों तक आपूर्ति करने के बजाय व्यापारियों को रेलहेड एवं गोदामों से स्वयं खाद उठाने के लिए बाध्य करती हैं।
उन्होंने बताया कि इससे व्यापारियों को लोडिंग-अनलोडिंग, परिवहन, जीएसटी, दुकान का किराया, बिजली, कर्मचारियों का वेतन तथा बैंक ब्याज सहित अनेक अतिरिक्त खर्च वहन करने पड़ते हैं, जिससे प्रति बोरी लगभग ₹15 से ₹20 की अतिरिक्त लागत आती है। दूसरी ओर सरकार द्वारा किसानों के लिए यूरिया का अधिकतम बिक्री मूल्य ₹266.50 प्रति बोरी निर्धारित है, जिससे अधिक मूल्य पर बिक्री करने पर दंड एवं जेल तक का प्रावधान है। ऐसे में खुदरा व्यापारियों के लिए बिना घाटे के व्यापार करना लगभग असंभव हो गया है।
खुदरा खाद व्यापारी सम्मेलन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि सरकार ने उर्वरक डीलरों के लिए ₹354 प्रति टन का डीलर मार्जिन निर्धारित कर रखा है, लेकिन आज तक प्रदेश के किसी भी डीलर को यह निर्धारित मार्जिन वास्तविक रूप से प्राप्त नहीं हो पाया है। इससे खुदरा व्यापारियों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है और सरकार की मंशा के अनुरूप डीलरों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने खाद व्यापारियों की समस्याओं को शासन तथा प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान करने की घोषणा की
उन्होंने कहा प्रदेश के कृषि मंत्री एवं सचिव कृषि से मुलाकात कर फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने, सरकार के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने तथा निर्धारित डीलर मार्जिन दिलाने की मांग करेगा।
खुदरा कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आर.के. कन्नौजिया एवं प्रदेश महासचिव अमित गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फर्टिलाइजर कंपनियों ने अपनी मनमानी बंद नहीं की और सरकार के नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो निजी क्षेत्र के खाद व्यापारी खाद की खरीद बंद करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में किसानों को होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी की पूरी जिम्मेदारी फर्टिलाइजर कंपनियों की होगी।
सम्मेलन को खुदरा कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष आर.के. कन्नौजिया, प्रदेश महासचिव अमित गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष देश दीपक बाजपेई तथा प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश सिंह लहरपुर अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ,महोली अध्यक्ष राजेश यादव, मिश्रिख अध्यक्ष अजय पाल ,विश्व बिस्वा अध्यक्ष दीपचंद ,विश्वनाथ प्रताप सिंह ,वीरेंद्र मधुकर, किशन शुक्ला सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियो ने संबोधित किया
तथा सम्मेलन में बड़ी संख्या में कृषि व्यापार से संबंधित व्यापारी उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 जुलाई 26 साइबर ठगों से सावधान रहें युवा: एसएसपी शौर्य सुमन*
हरदोई21जुलाई26*जहानीखेड़ा में आवारा मवेशी से टकराई एम्बुलेंस, सड़क पर बड़ा हादसा*!
मथुरा 21 जुलाई 26 गोवर्धन मे मुडिया पूर्णिमा मेला मे सुरक्षा व्यवस्था व फायर सुरक्षा को लेकर पी0 डब्लू0 डी0 गेस्ट हाउस में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन*