July 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर21जुलाई26*भागलपुर साइबर थाना की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई ।

भागलपुर21जुलाई26*भागलपुर साइबर थाना की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई ।

भागलपुर21जुलाई26*भागलपुर साइबर थाना की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई ।

भागलपुर जिला अंतर्गत एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। चोरी के बाद मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए उसके खाते से ₹16,000 की अवैध निकासी भी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर थाना, भागलपुर से संपर्क किया।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर थाना की टीम ने तत्परता से तकनीकी अनुसंधान एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया तथा खाते से निकाली गई ₹16,000 की पूरी राशि भी पीड़ित को वापस दिलाई।
भागलपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराध या मोबाइल चोरी की किसी भी घटना की सूचना तुरंत साइबर थाना अथवा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। समय पर शिकायत दर्ज कराने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Taza Khabar