भागलपुर20जून2023*विश्व योग दिवस को लेकर वशिष्ट योग फाउंडेशन के तहत निकाला गया शहर में सनातन योग जागरण पदयात्रा*
*21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन*
भागलपुर,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर वशिष्ठ योग फाउंडेशन सनातन दिव्य योग समागम के तहत 21 जून को योग पर आधारित कार्यक्रम करने जा रही है जिसमें मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता के रूप में पूर्व उद्योग मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन होंगे, विश्व योग दिवस पर भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में होने वाले इस आयोजन को लेकर आज विशिष्ट योग फाउंडेशन ने शहर में पदयात्रा निकाली और खलीफाबाग चौक वैरायटी चौकी स्टेशन दवाई पट्टी कोतवाली चौक होते हुए पुनः खलीफाबाग चौक में समाप्त की। इस पदयात्रा में वशिष्ठ योग फाउंडेशन के सदस्यों ने लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की वही वशिष्ठ योग फाउंडेशन के योग गुरु राजीव ने कहा आज के समय में योग उछल कूद मात्र बनकर रह गया है इसकी वास्तविकता जानने के लिए हमें वशिष्ठ योग फाउंडेशन के तहत होने वाले योगाभ्यास में आना चाहिए। उन्होंने भागलपुर वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सैंडिस कंपाउंड के योगास्थल पहुंचकर 5:30 बजे सुबह से 6:30 बजे तक इस कार्यक्रम में अवश्य भाग ले। इस पदयात्रा में सैकड़ों योगाभ्यास करने वाले प्रशिक्षु व प्रशिक्षक शामिल थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 जून 26 APK फाइल का झांसा देकर मुखिया का नंबर पोर्ट, साइबर थाना ने दिलाई राहत
सहारनपुर4जून2026*स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की पत्नी पूनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया
लखनऊ4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*