भागलपुर19जुलाई23*आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी,आज से वैक्सीन कोरियर भी हड़ताल पर
हड़ताल पर आशा कार्यकर्ताओं ने कहा गोपालपुर चिकित्सा प्रभारी डॉ सुधांशु कुमार धरना पर बैठे सभी आशा बहनों को पैर से कुचलने की देते हैं धमकी
भागलपुर से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
गोपालपुर
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी आशा कार्यकर्ता एवं फेसीलीटेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। आठवें दिन आशा कार्यकर्ता एवं फेसीलीटेटर पीएचसी पहुँचीं।वहीं धरना पर बैठ कर हमारी माँगें पूरी करो, आशा को धमकी देना बंद करो, नारे के साथ जमकर नारेबाजी एवं हड़ताल सुरु कर दी। वहीं बुधवार को आशा फैसलीटेटर आशा वर्मा ने बताया कि हमारी माँग है कि फेसीलीटेटर और आशा बहनो को प्रतिमाह मानदेय मिले।उन्होंने बताया कि गोपालपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुधांशु कुमार बिना कार्ड के घर घर पहुंच कर अपने से दवाई का डिब्बा लेकर सुई लगवा रहे हैं।पहले खुद प्रभारी बोलते थे कि बिना कार्ड का सुई नहीं देना है। आज खुद वही अपने से बनाए गए नियम का धज्जियां उड़ा रहे हैं । चिकित्सा प्रभारी का घोर लापरवाही है जिसकी जांच होनी चाहिए। कई जगह बच्चे को गलत सुई भी दे दिया गया है जिस बच्चे की हालत ठीक नहीं है। चिकित्सा प्रभारी सिर्फ अपने मनमानी कर रहे हैं। वही इस बात की जानकारी जब प्रभारी से लिया गया तोह उनके द्वारा कुछ भी नहीं पता होने की बात कही lआशा बहन आशा कार्यकर्ता रीना देवी , नीलीमा कुमारी अन्य कई ने बताया कि जब हम लोग धरना पर बैठते हैं गोपालपुर चिकित्सा प्रभारी अपने पद का धोस दिखाते हुए बोलते हैं तुम लोग यहां से हटो नहीं तो पैर से कुचलकर बर्बाद कर देंगे। गोपालपुर चिकित्सा प्रभारी का यह तानाशाही अब हम लोग नहीं चलने देंगे। कुरियर शैलेश पंडित ने बताया कि आज से हम लोग भी हड़ताल पर हैं सुबह से शाम तक जगह-जगह सेंटर पर वैक्सीन का डिब्बा पहुंचाते हैं। उसके बाद गोपालपुर चिकित्सा प्रभारी में उचित पैसा नहीं मिलता है। यहां के चिकित्सा प्रभारी हिटलर शाही अंदाज में डांट फटकार लगाकर सिर्फ काम करवारते हैं। चिकित्सा प्रभारी का तानाशाही अब नहीं चलने देंगे।वही हम आपको बता दें के पूर्व में भी प्रभारी अपने पद का दुरूपयोग करके कई कर्मियों का नौकरी ख़त्म करवा चुके है मौके पर आशा कार्यकर्ता नीलिमा कुमारी, रूपा कुमारी ,रूबी कुमारी, रीना कुमारी,संजना देवी, रिंकू देवी , नूतन देवी, देवंती अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थी।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।