भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर19अगस्त23*जिलाधिकारी के आवासीय परिसर का पश्चिमी दीवार 70 से 80 फीट हुआ धरासाई*
भागलपुर,जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत सेन के आवासीय परिसर का पश्चिमी दीवार लगभग 70 से 80 फीट देर रात हुई तेज बारिश में गिर गया। देर रात लगातार हुई तेज बारिश के कारण दीवार पूरी तरीके से धराशाई हो गया। जिसके बाद भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मौके पर पहुंचकर मुआयना किए। वहीं उन्होंने कहा कि बारिश के कारण ही दीवार गिरा है। वही गनीमत रही कि दिन में यह दीवार नहीं गिरा नहीं तो कई लोगों को चोट आ सकती थी। इसी सड़क से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल और कुप्पाघाट जाने के साथ-साथ कई मोहल्ले के लोग इस तरफ से गुजरते हैं। बरसात के समय गिरने से सड़क पर आवागमन नहीं था। जिसके कारण कोई हादसा नहीं हुआ। वही कार्यपालक अभियंता का कहना है कि ढाई सौ फीट दीवार पुरानी है और क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसको तोड़कर अब मजबूत बनाने का काम किया जाएगा।
More Stories
कानपुर नगर 15 सितंबर 26*नवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन एवं निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *सीमांचल का सितारा डूबा : जनाब अब्दुल ज़लील मस्तान सुपुर्द-ए-खाक*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *जिलाधिकारी ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण