भागलपुर18मई23*संकुल स्तरीय संगणक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर बांका में किया गया*
आज दिनांक- 18/05/2023 ई (दिन- गुरुवार) को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर (बांका) में एकदिवसीय “संकुल स्तरीय संगणक प्रशिक्षण वर्ग-२०23″ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु वाटिका के प्राचार्य ब्रज किशोर चौधरी व चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के वरिष्ठ आचार्य बिनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का परिचय व स्वागत विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राजेश कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। इस मौके पर बोलते हुए वरिष्ठ आचार्य बिनय कुमार सिंह ने कहा- ” कम्प्यूटर आधुनिक युग का एक अनिवार्य हिस्सा है। इसके महत्व को नकारना असंभव है। वर्तमान युग में कम्प्यूटर के ज्ञान के बिना मनुष्य निरक्षर के समान है।”
इस मौके पर संकुल संगणक प्रमुख व प्रशिक्षक नीरज कुमार झा ने कहा आधुनिक दुनियाँ के छात्र इंटरनेट और कम्प्यूटर के बिना पढ़ाई की कल्पना नहीं कर सकते हैं। ” इस अवसर पर संकुल स्तरीय संगणक प्रशिक्षण वर्ग के
प्रशिक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने कहा -” छात्र जीवन को आसान बनाने में कम्प्यूटर एक बड़ी मदद है। कम्प्यूटर का उपयोग करने से न केवल छात्रों को सीखने में मदद मिलती है बल्कि इससे शिक्षकों को भी अपने छात्रों को अधिक जानकारी सिखाने में मदद मिलती है।”
संकुल स्तरीय संगणक प्रशिक्षण वर्ग में बाँका संकुल के अमरपुर, चिरैया, फुल्लीडुमर, करहरिया व जगतपुर बांका के अट्ठारह संगणक आचार्य की सहभागिता हुई। प्रशिक्षक नीरज कुमार क्षा व राजेश कुमार मिश्रा द्वारा विभिन्न सत्रों में संगणक की सैद्धांतिक व प्रायोगिक जानकारी दी गई।

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें