भागलपुर16जून23*बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक जुलूस के दरमियान चक्कर आ जाने के कारण खलीफाबाग चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
कल दिनांक 14 जून 2023 को बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता जी का मोमबत्ती जुलूस के दरमियान चक्कर आ जाने के कारण खलीफाबाग चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उनके कंधे की हड्डी गंभीर रूप से टूट गई है। उन्हें तत्काल डॉक्टर बिहारी लाल के यहां उपचार के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी है।
दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के बाद भी बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि संघर्ष के सभी कार्यक्रम यथावत चलते रहेंगे।
इस संबंध में श्री गुप्ता के निवास पर बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के सदस्यों की आपात बैठक किया गया जिसमें यह निर्णय हुआ कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 17 जून 2023 को मोजाहिदपुर बिजली ऑफिस के समक्ष शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक श्री प्रकाश चंद गुप्ता जी ने 17 जून 2023 को संध्या 4:00 बजे मुजाहिदपुर बिजली ऑफिस के समक्ष धरना में शामिल होने के लिए शहर के सभी लोगों से अपील किए हैं।
बैठक में प्रकाश चंद्र गुप्ता, कमल जायसवाल, तकी अहमद जावेद , डॉ दिनेश, ओम भास्कर, निरंजन प्रसाद साह, कुणाल सिंह, अशोक जीवराजका, डॉ राजेश गोयल, इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा इत्यादि लोग उपस्थित थे।
More Stories
बांदा 3 अक्टूबर 26*बसपा की मंडल स्तरीय कार्यकर्त्ता समीक्षा बैठक संपन्न, 9 अक्टूबर को लखनऊ चलने का आह्वान*
बांदा 3 अक्टूबर 26*भारतीय स्वयंशक्ति संघ BSS ने बचाई दो वर्षीय बच्ची की जान प्रदेश IT CELL प्रभारी भारत कश्यप ने किया रक्तदान..!*
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 2026। रोहन राठी हत्याकांड में CBI जांच की मांग, राकेश टिकैत पहुंचे हरेटी गांव