October 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर3अक्टूबर26* भगवान श्री 1008 अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई।

मुजफ्फरनगर3अक्टूबर26* भगवान श्री 1008 अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई।

मुजफ्फरनगर3अक्टूबर26* भगवान श्री 1008 अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई।

लोकेन्द्र गौतमब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर* शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के जयकारे लगाए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
धार्मिक आयोजन के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम झंडारोहण का सौभाग्य अर्जुन जैन एवं श्रीमती पिंकी जैन, कुटेसरा वालों को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ ध्वजारोहण कर भगवान श्री 1008 अनंतनाथ भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। इसके बाद श्री 1008 अनंतनाथ भगवान को रथ में विराजमान कराने का सौभाग्य प्रमोद जैन, अशोक जैन, मनोज जैन एवं पिंटू जैन सर्राफ परिवार को प्राप्त हुआ। भगवान को रथ में विराजमान कराए जाने के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान का गुणगान किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
वार्षिक शोभायात्रा धार्मिक विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ आगे बढ़ी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए धार्मिक एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष *अमित कुमार जैन* एडवोकेट ने कहा कि भगवान की वार्षिक शोभायात्रा समाज के लिए आस्था, धर्म और एकता का पर्व है। भगवान के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना ही उनकी सच्ची आराधना है। उन्होंने शोभायात्रा में सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक भजनों, जयकारों और भगवान के गुणगान से नई मंडी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर जैन समाज के हजारों लोग श्रद्धामई होकर भगवान अनंतनाथ की जय जय कार करते रहे

Taza Khabar