भागलपुर15जून26*सोमवती अमावस्या पर जल सेवा, कसौधन महिला समिति ने बांटा आम का शरबत
भागलपुर से शैलेंद्रकुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक। मैं हूँ आपके साथ।
बिहार के भागलपुर में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच सामाजिक सेवा का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। सोमवती अमावस्या के अवसर पर कसौधन महिला समिति द्वारा खलीफाबाग चौक पर राहगीरों और आम लोगों के बीच आम का शरबत वितरित किया गया। आइए देखते हैं हमारी यह खास रिपोर्ट।
भागलपुर के खलीफाबाग चौक पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर कसौधन महिला समिति द्वारा आम जनता के लिए आम के शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच इस सेवा कार्य का उद्देश्य राहगीरों को राहत पहुंचाना था।
समिति की अध्यक्ष रत्ना गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था हर वर्ष गर्मी के मौसम में लगभग दो माह तक जल सेवा अभियान चलाती है। इस अभियान के तहत शरबत, सत्तू, चना और गुड़ का वितरण किया जाता है ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान की शुरुआत सत्तू के शरबत से की गई थी और समय-समय पर विभिन्न प्रकार के शरबत एवं अन्य सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर समिति की सदस्य जूली गुप्ता, सरिता गुप्ता, आशा गुप्ता, अमृता गुप्ता, लता गुप्ता, सर्बानी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मंजू गुप्ता, सुनीता गुप्ता, पूनम बुघिया, इंदु गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मधु गुप्ता, सपना राही सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं केंद्रीय समिति से प्रभास गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय राही और सोनू जी ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।
स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
बाइट – रत्ना गुप्ता (अध्यक्ष, कसौधन महिला समिति)
कैमरामैन के साथ, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता,
यूपीआजतक, भागलपुर, बिहार।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*