भागलपुर11मई2023*अरहम ट्रस्ट ने अपने देश का नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया गया
अरहम ट्रस्ट कि ओर से भारत का नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया गया अरहम ट्रस्ट के चैयरमेन रिज़वान खान ने बताया कि अपने देश भारत का हर साल 11 मई को भारत में नेशनल टेक्नोलॉजी डे के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन देश की आर्मी ने वो काम किया था, जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई थी. हर कोई भारत की ताकत को देखकर हैरान था. हर साल 11 मई को भारत में नेशनल टेक्नोलॉजी डे के तौर पर मनाया जाता है. ये दिन भारत के लिए फक्र का दिन है और देश की आर्मी की सफलता से जुड़ा हुआ है. इस दिन देश की आर्मी ने वो काम किया था, जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई थी. हर कोई भारत की ताकत को देखकर हैरान था. खुद मिसाइल मैन यानी एरोस्पेस इंजीनियर डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम इसे लीड कर रहे थे. हम बात कर रहे हैं पोखरण-II के परीक्षण की.आज से 25 साल पहले साल 1998 में इसी दिन देश की आर्मी विंग ने पोखरण-II के परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया था. इस न्यूक्लियर टेस्ट को राजस्थान के पोखरण टेस्ट रेंज से किया जा रहा था. ये भारत दूसरा न्यूक्लियर टेस्ट था. पोखरण-I भारत की पहला न्यूक्लियर टेस्ट था, जो साल 1974 में किया गया था और इसे स्माइलिंग बुद्धा के नाम से जाना जाता है.पोखरण-II कई मायनों में देश के लिए खास था. इसका नाम था ऑपरेशन शक्ति. इस ऑपरेशन को बहुत ही गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया था. भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के जरिए एक साथ पांच परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक किए थे. खुद मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम इसे लीड कर रहे थे. पोखरण-II की बड़ी सफलता के बाद ही तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को एक न्यूक्लियर स्टेट घोषित कर दिया था.भारत के हाथ लगी सफलता के जश्न के तौर पर हर साल 11 मई को नेशनल टेक्नोलॉजी दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस परीक्षण के ठीक 1 साल बाद यानी 1999 में काउंसिल फॉर टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट द्वारा इस दिन को सेलिब्रेट किया गया था. इस दिन को मनाए जाने का ऐलान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था.मेरा भारत महान हम इनके हैँ संतान

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*