भागलपुर विहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर09सितम्बर23* समाज कल्याण विभाग मंत्री मदन साहनी, भाजपा पर आरोपों की लगाई झड़ी, सरकार के कामों को गिनाया।
भागलपुर- समाज कल्याण विभाग के बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी जनता दल यूनाइटेड के कर्पूरी ठाकुर संवाद कार्यक्रम में भाग लेने भागलपुर पहुंचे थे. कर्पूरी ठाकुर संवाद कार्यक्रम में सहनी ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाला. उन्होंने जाति आधारित जनगणना पर रोक लगाने का भाजपा पर आरोप लगाया.भाजपा जाति जनगणना रोधक का काम कर रही . वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री के कामों की चर्चा जनता से की. उन्होनें केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अनेकों काम किए गए हैं लेकिन केंद्र सरकार कई योजनाओं पर पाबंदी लगा रही है, उनके बारे में लोगों को बताया जाएगा. सहनी ने कर्पूरी ठाकुर संवाद कार्यक्रम में बोसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए जो योजना चलाई है, चाहे वह पंचायत स्तर की हो या नगर निकाय स्तर की,उस मद के पैसे में केंद्र सरकार कटौती कर रही है।प्रेस वार्ता के दौरान समाज कल्याण विभाग मंत्री मदन सहनी , भागलपुर सांसद अजय मंडल, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल ,लक्ष्मीकांत मंडल, भागलपुर जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी भागलपुर, जदयू शाखा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शिशुपाल भारती के अलावे जनता दल यूनाइटेड के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।बता दें जदयू अपने अतिपिछड़ा जनाधार को और मजबूत करने और दलितों का समर्थन हासिल करने के लिए कर्पूरी ठाकुर संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. नीतीश सरकार द्वारा राज्य के हर वर्ग, हर समाज के लिए किये गये कार्यों पर भी विस्तृत जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए कर्पूरी ठाकुर संवाद कार्यक्रम का आयोजन जदयू द्वारा किया जा रहा है।

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*