भागलपुर बिहार से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर09सितम्बर23*बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार के नेतृत्व में जागरुकता अभियान*
*डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार ने कहा शहर से पंचायत तक हर घर में दस्तक देते हुए सभी समस्याओं का होगा निदान, पुलिस पब्लिक के साथ मित्रता बनाकर हर समय करेगें समस्याओं का निदान*
भागलपुर सुलतानगंज में बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कृष्णगढ़ चौक पर डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस पब्लिक के बीच विभिन्न समस्याओं को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया| इस दौरान डीएसपी डाक्टर गौरव कुमार, थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने पुलिस पब्लिक के विभिन्न विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से बताते हुए शहर से पंचायत तक हर घर में दस्तक देते उनके साथ मित्रता बनाकर उनकी हर समस्याओं को कैसे निदान किया जाएगा| इसके लिए सारी बातें बताया गया| इस दौरान सरपंच अध्यक्ष विमल किशोर यादव, लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष मनिष कुमार, समाजसेवी शिबम चौधरी,वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नविन कुमार बन्नी, विभुति यादव, भाजपा नेता मनोज सिघानिया, राजद नेता दिलिप गुप्ता ने कहा पुलिस पब्लिक के साथ मित्रता बनाकर कार्य करने पर शहर व पंचायत में रुकेगा अपराध| इस दौरान महिला थानाध्यक्ष किरण सोनी, एसआई सबनम कुमारी, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी एंव ग्रामीण मौजूद थे|

More Stories
कानपुर 25 नवम्बर 26*कल्याणपुर की क्षेत्रीय विधायक नीलिमा कटियार को दिया ज्ञापन
सिद्धार्थनगर 25 नवम्बर 26*प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन (MDM) संचालन बंद होने का मामला आया सामने………
रुड़की 25 नवम्बर 26*आईआईटी रुड़की ने आईआईटी के रूप में 25 वर्ष पूरे किए, उत्कृष्टता और गौरवशाली विरासत के 180वें वर्ष में किया प्रवेश*