भागलपुर09जनवरी2023*
__________
तिलकामांझी चौक पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का तिलक-आरती और शंखनाद कर मंत्रोच्चारण के कांग्रेस इंटक किया भव्य स्वागत
__________________
भारत जोड़ो यात्रा ने सोमवार दिनांक 9 जनवरी 2023 दोपहर 1:00 भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर जैसे ही इंट्री ली। यहां पहुंचते कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रभारी भक्तचरण दास, भागलपुर के विधायक सह विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा, मंत्री अशफाक खान,मंत्री मुरारी राम,अनिल शर्मा,कांग्रेस प्रवक्ता आनंद माधव, जिला अध्यक्ष परवेज जमाल,प्रवीण सिंह कुशवाहा सहित यात्रा में शामिल सभी नेताओं को उन्हें तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी तथा शंखनाद कर मंत्रोच्चारण के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा से जुड़ने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी थी। हर कोई कॉन्ग्रेस के जोश एवं जज्बे को देखकर हैरान था। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार अभिनंदन एवं वंदन किया। कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने इस यात्रा का स्वागत करते हुए कांग्रेस हाईकमान श्रीमती सोनिया गांधी,मलिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा- ये राहुल गांधी की तपस्या की यात्रा है। इससे कांग्रेस को बेहद मजबूती मिलेगी। इस यात्रा को कामयाबी दिलाने के लिए सभी काम करेंगे।इस यात्रा से देशवासियों से डर की भावना खत्म करनी है।भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों के बीच नफरत की भावनाओं को छोड़कर मोहब्बत का पैगाम दिया है। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।। ओम प्रकाश उपाध्याय ने अपने राजनीतिक गीत- तरक्की पर है भ्रष्टाचार लुटेरी हो गई सरकार -कि जनता चीख रही है गाकर बीजेपी को निशाने पर लिया। जगह जगह संगठन के लोगों ने यात्रा में चल रहे लोगों पर पुष्प की वर्षा कर रहे थे। जहां-जहां यात्रा जा रही है करवा बढ़ते जा रहा स्वागत करने वालों में संगठन के महामंत्री मंटू यादव, डॉ0 आरिफ आजाद,जसवीर सिंह,पंडित पंकज चौधरी, दिलीप कुमार,किशोर कुमार, कामेश्वर मंडल,सिकंदर चौधरी उपेंद्र राम, प्रवीण कुमार तिवारी,शंकर जी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
सधनयवाद ।
भवदीय
ओमप्रकाश उपाध्याय
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक बिहार

More Stories
नैनीताल8मई26*लालकुआँ कोतवाली चोराहे पर एक बड़ा हादसा होने से टला
उत्तर प्रदेश8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर 8मई26*चौबेपुर में आरटीओ प्रवर्तन विभाग हुआ सक्रिय