July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर08अक्टूबर23*तीन दिवसीय दशवें भागलपुर रंग महोत्सव 2023 की सफलता हेतु बैठक का आयोजन हुआ।

भागलपुर08अक्टूबर23*तीन दिवसीय दशवें भागलपुर रंग महोत्सव 2023 की सफलता हेतु बैठक का आयोजन हुआ।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक )

भागलपुर08अक्टूबर23*तीन दिवसीय दशवें भागलपुर रंग महोत्सव 2023 की सफलता हेतु बैठक का आयोजन हुआ।

आज दिनांक 8अक्टूबर 2023को रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर द्वारा कला केन्द्र लाजपत पार्क, भागलपुर में दिनांक 4नवंबर से 6नवंबर 2023को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय दशवें भागलपुर रंग महोत्सव 2023 की सफलता हेतु भागलपुर रंग महोत्सव आयोजन समिति की बैठक डां योगेन्द्र की अध्यक्षता में स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, जयप्रभा मार्ग, भागलपुर में सम्पन्न हुआ।
बैठक में महोत्सव से संबंधित विभिन्न आयामों पर विचार -विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि विगत आयोजन की तरह यह आयोजन भी अपसंस्कृति के खिलाफ …. लोक कला, रंगकर्म एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित रहेगा। जिसमें बहुभाषीय लघु नाट्य, नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, चित्रकला एवं रंग जुलूस (सांस्कृतिक शोभा यात्रा)की जीवन्त प्रस्तुति होगी।साथ ही इस बार स्थानीय कलाकारों द्वारा भी लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं चित्रकला की प्रतियोगिताएं भी होंगी।
आम जनों के सहयोग से सम्पन्न होने जा रहे इस आयोजन विभिन्न राज्यों के द्वारा विभिन्न भारतीय भाषाओं में कुल 15 नाटकों की प्रस्तुति होगी। इसे सफल बनाने के लिए शहर के व्यवसायियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की जाएगी।
मौक़े पर कार्यक्रम निदेशक कपिलदेव रंग ने बताया कि इस वर्ष बिहार सहित अन्य 10 राज्यों से नाट्य एवं नृत्य दलों ने महोत्सव में शामिल होने की लिखित स्वीकृति दे दी है। जिनमें राजस्थान से ‘जुनून’, उड़ीसा से ‘लू’, उत्तर प्रदेश से ‘युथ थियेटर’ एवं ‘मंचदूतम’, गुजरात से ‘श्रीजा फाउण्डेशन’,असम से ‘कला वाटिका’,एवं ‘रीगागे डांस फ्लोर’,
पश्चिम बंगाल से ‘कोलकाता नाट्य सभा’एवं ‘रवीन्द्र नगर नाट्य युद्ध’, झारखंड से ‘सवेरा कला विकास मंच’एवं ‘युवा संगीत नाटक अकादमी’, दिल्ली से ‘बासुदेव डांस एण्ड एक्टिंग एकेडमी’, मध्य प्रदेश से ‘आख्यान नटशाला’, छत्तीसगढ़ से ‘रेला’, बिहार से ‘नृत्यांजलि’,’ कटिहार स्कूल आफ ड्रामा’एवं’ ‘अंग नाट्य मंच ‘ की प्रस्तुति होगी।सभी कार्यक्रम दर्शकों के लिए नि: शुल्क है।

अध्यक्षीय उद्गार में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि भागलपुर शहर में यह आयोजन वास्तविक चेतना जगा रही है। सभी सदस्य अपने मनोबल को ऊंचा रखें और रंग महोत्सव को सफल करें।
मौके पर , तरुण किरण, अरविंद आनंद , देवेंद्र प्रसाद गुप्ता,मनीष यादव,छाया मिश्रा, विनोद रंजन, अनिल मंडल, सुनील कुमार,तकी अहमद जावेद, तरुण घोष, प्रवीण कुमार,तापस घोष, रमेश कुमार ढाढांनियां, दाउद अली,सुभाष मिश्रा,अभय वर्मन, वासुदेव भाई, रेणु जी,मदन कुमार,दीपक कुमार, कपिल देव रंग रवि कुमार , गुरुजी रामचंद्र वैद्य,सिंह सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
बैठक का संचालन डां जयंत जलद् ने किया।
कपिलदेव रंग

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.