भागलपुर05फरवरी*अदानी को बचाने के लिए मोदी ने देश के विश्वास को गिरवी रखा : कांग्रेस इंटक
_____________________
कांग्रेस इंटक बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने रविवार को अदानी ग्रुप के खिलाफ हिन्डेनवर्ग के रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए आप पूरा हिंदुस्तान को नीलाम कर देंगे। उसी को आप ने कोयला, स्टील,आयरन ओर,सीमेंट, बिजली,एयरपोर्ट एवं पोर्ट दे दिया। बैंकों से जो पैसा दिया जाता है,वह मोदी जी का पैसा नहीं है,नहीं कांग्रेस का पैसा है न तो किसी अन्य दल का है। उपाध्याय ने कहा-देश की जनता जानना चाहती है, प्रधानमंत्री जी अगर अदानी चिड़िया की तरह भाग जाऐंगे तो क्या होगा? सरकार को लगता था? नीरव मोदी,विजय माल्या,मेहुल चोकसी,ललित मोदी भाग जाएंगे? यह तो आसान तरीका हो गया है देश को लूटो और विदेशों में छुप जाओ। 20,000 करोड़ का ड्रग्स अदानी के पोर्ट से पकड़ी गई। कहीं देश के अंदर चर्चा तक नहीं और करवाई तो दूर? जनता विश्वास करें तो कैसे करें? प्रधानमंत्री जी ने पार्टी को खुद को और अडानी को बचाने के लिए देश के विश्वास को गिरवी रखा है। उपाध्याय ने आगे कहा-मोदी सरकार ने 5 लाख 53 हजार करोड़ों रुपए चंद पूंजीपतियों का लोन सेटेलमेंट किया गया है। 3 लाख 53 हजार करोड़ कारोबारियों का लोन माफ कर दिया। मोदी सरकार को देश की चिंता नहीं अडानी की चिंता है।

More Stories
कानपुर नगर7अगस्त26* कल्याणपुर कानपुर में सड़क हादसा, कार चालक की लापरवाही से पत्रकार घायल
कावड़ यात्रा में सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को किये छाता वितरित*
नईं दिल्ली7अगस्त26*RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लोन डिफॉल्ट होने पर वे लेनदारों के मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप लॉक या बंद नहीं कर सकेंगे।