May 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर05फरवरी*हिन्डेनवर्ग को लेकर कांग्रेस इंटक ने किया विरोध प्रदर्शन_ की संसद में चर्चा की मांग

भागलपुर05फरवरी*हिन्डेनवर्ग को लेकर कांग्रेस इंटक ने किया विरोध प्रदर्शन_ की संसद में चर्चा की मांग

भागलपुर05फरवरी*हिन्डेनवर्ग को लेकर कांग्रेस इंटक ने किया विरोध प्रदर्शन_ की संसद में चर्चा की मांग
____________________

अदानी ग्रुप के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोप को लेकर कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को तिलकामांझी स्मारक पर किया विरोध प्रदर्शन। विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर वी वांट जेपीसी,बैंकों को लूटना बंद करो,सरकार पीएम के दोस्त को बचाना बंद करें आदि नारे लगा रहे थे। सरकार निशाना साधते हुए कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा_ सरकार प्रधानमंत्री के दोस्त को लाभ पहुंचाने के लिए भारत के लोगों की गाढ़ी कमाई को खतरे में नहीं डाल सकते। उन्होंने जेपीसी की देखरेख में या चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से जांच करवाने की मांग की,क्योंकि जनता के करोड़ों रुपए अदानी ग्रुप के पास जा चुके हैं। दुर्भाग्य से लोगों की हित की रक्षा के बजाय संवेदनहीन सरकार पीएम मोदी के दोस्तों को मदद करने पर आमद है। सभी लगे आरोपों की चर्चा दोनों सदनों में कराने की मांग करते हैं। जनता का पैसा एलआईसी और अन्य सरकारी संस्थानों में है। हमें लगता है सरकार शर्मिंदगी महसूस करेगी उस पर चर्चा नहीं होने देगी। विरोध प्रदर्शन में महामंत्री प्रवीण कुमार तिवारी, उपेंद्र राम,सचिव मंटू यादव, मीडिया प्रभारी डॉ आरिफ आजाद, कामेश्वर मंडल,डॉ विश्वजीत कुमार,दिलीप कुमार,किशोर कुमार,आनंद कुमार सोनू कुमार अभय कुमार,मनोहर पासवान,सुधा राय आदि मौजूद थे।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.