भागलपुर03मई25 मध्य विद्यालय भवानीपुर रंगराचौक भागलपुर में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का हुआ पुनर्गठन*
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
*मध्य विद्यालय भवानीपुर रंगराचौक भागलपुर में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का हुआ पुनर्गठन*
*(इको क्लब की महत्ता एवं उपयोगिता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन)*
मध्य विद्यालय भवानीपुर रंगरा चौक भागलपुर में इको क्लब फॉर लाइफ मिशन का शिक्षा विभाग के निर्देश पर पुनर्गठन किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक श्री चंद्रशेखर मंडल ने की एवं नोडल सहायक शिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में क्लब का पुनर्गठन किया गया। 20 सदस्य बच्चों का चयन उक्त क्लब में किया गया जिसमें बाल संसद से तनुश्री,पलक प्रिया,रूपा कुमारी,पूजा कुमारी,अनन्या कुमारी, आयुषी राज,मीनाक्षी कुमारी,शिवानी कुमारी,खुशी कुमारी,पलक कुमारी, किशन कुमार,बाबूलाल साह आदि ने भाग लिया जबकि विशेष रूप से भाग्यराजश्री,शांभवी कुमारी,पलक कुमारी,रिया कुमारी,सोनाक्षी कुमारी, सत्यम कुमार,आनंद कुमार एवं अभिषेक कुमार को भी सदस्य बनाया गया। उक्त क्लब का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना एवं पर्यावरण संरक्षण और स्थाई विकास को बढ़ावा देना तथा छात्रों को पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रेरित करना है। क्लब के प्रभारी के रूप में प्रधानाध्यापक को चुना गया जबकि नोडल सहायक शिक्षक अमित कुमार अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। प्रत्येक शनिवार को निर्णय लिया गया कि वृक्षारोपण साफ सफाई निबंध लेखन प्रतियोगिता पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर जन जागरूकता जलवायु परिवर्तन प्रदूषण जैव विविधता के नुकसान पर जागरूकता पेड़ लगाना कचरा प्रबंधन जल संरक्षण ऊर्जा संरक्षण आदि पर कार्यक्रम आयोजित करना मुख्य उद्देश्य होगा। उक्त परिपेक्ष्य में इको क्लब की महत्ता एवं उपयोगिता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई उक्त निबंध प्रतियोगिता में सभी चयनित सदस्यों ने भाग लिया जिसे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु प्रतिभागी बच्चों को चयनित किया गया अग्रेतर प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से उक्त चयनित बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*