भागलपुर03मई25 पूर्व आईएएस अधिकारी) आगामी 3 में से 5 मई2025 को भागलपुर के दौरे पर रहेंगे।
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
दिनांक 03.05. 2025
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के पूर्व सलाहकार एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा जी(पूर्व आईएएस अधिकारी) आगामी 3 में से 5 मई2025 को भागलपुर के दौरे पर रहेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए जदयू जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर में बताया कि इस दौरे का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना ,कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और युवाओं के बीच पार्टी की विचारधारा को साझा करना है।
3 में 2025 को वे नवगछिया पहुंचेंगे जहां वे गोपाल गौशाला परिसर में जदयू के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे इस दौरान क्षेत्रीय राजनीतिक मुद्दों संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम उपरांत जिला अतिथि गृह ,भागलपुर में आगमन होगा
4 मई 2025 को जिला अतिथि गृह,भागलपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जमीन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे आगामी विधानसभा को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक समीक्षा और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के विषयों पर चर्चा की जाएगी इस बैठक में पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारीगण से लेकर भागलपुर अंतर्गत प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के सदस्य गण एवंपदाधिकारी गण भी शामिल होंगे ।
जदयू के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद 4 मई की शाम को श्री मनीष वर्मा जी रूप विहार रिजॉर्ट ,भागलपुर में आयोजित एक विशेष सत्र में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे ।इसमें रोजगार शिक्षा नेतृत्व और सामाजिक चेतना जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
5 मई को पत्रकार एवं प्रबुद्ध लोगों से मिलेंगे। फिर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वापस पटना के तरफ प्रस्थान कर जाएंगे।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*