भागलपुर03मई23*आजादी के 75वें वर्ष पर 75 सेनानियों द्वारा 75 मीटर के राष्ट्र ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र को अर्जित ने सम्मानित किया।*
*आजादी के अमृत महोत्सव पर भागलपुर के नाम बने विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र वितरण समारोह ट्रिपल आईटी में संपन्न।*
भागलपुर दिनांक 1 मई, भाजपा नेता एवं मिशन वन्देमातरम फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे ने भागलपुर के ट्रिपल आईटी संस्थान में आजादी के अमृत महोत्सव पर भागलपुर के नाम बने विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया। आजादी के 75वें वर्ष पर 75 सेनानियों द्वारा 75 मीटर के राष्ट्र ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र सम्मानित किए गए।
ज्ञात हो की विगत वर्ष 13 अगस्त 2022 को मिशन वन्देमातरम फाउंडेशन एवं श्री राम कर्मभूमि न्यास के द्वारा अर्जित के संरक्षण में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भागलपुर में विशाल 75 मीटर के खादी का राष्ट्रध्वज 75 स्वतंत्रता सैनानी के भेष में अगुवाई कर रहे छात्रों द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी जिसमें भागलपुर का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में दर्ज हुआ था। हजारों की संख्या में भागलपुर के नागरीकगण भी यात्रा में सम्मिलित होकर तिरंगायात्रा को सफल बनाया। साथ ही वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया के जजेस ने वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र लाजपत पार्क में आयोजकों को सौंपा था। अर्जित ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति प्रेम और प्रगाढ़ होता है साथ ही सामूहिकता का बोध भी होता है। चौबे ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का चहोमुखी विकास हो रहा है और भारत विश्वशक्ति के रूप में उभर रहा है।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अर्जित ने संस्थान की सहभागिता के लिए ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो अरविंद चौबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिसके उपरांत मिशन वन्देमातरम के अध्यक्ष श्री चंदन ठाकुर एवं सचिव अनुज झा द्वारा 110 ट्रिपल आईटी के छात्रों को प्रमाण पत्र सौंपकर उन्हे सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अर्जित के अलावा संस्थान के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे, डीन धीरज सिन्हा, कार्यक्रम संयोजक अभिनव ठाकुर, मिशन वंदेमातरम के अध्यक्ष चंदन ठाकुर, सचिव अनुज झा, संस्थान के विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
हरिद्वार20अगस्त26*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केफर्स्ट सेप्टेंबर की बड़ी मीटिंग 1 सितम्बर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगी
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,