भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर03फरवरी25*पत्रकारों से पिटाई मामले में सांसद अजय मंडल ने मांगी माफी,
भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का वादा किया।
भागलपुर बिहार :- भागलपुर बिहार मे हाल ही में पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले में भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल ने दोनों पत्रकारों से अस्पताल में जाकर माफी मांगी। सांसद ने कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे और इस तरह की घटना को दोहराया नहीं जाएगा। सांसद अजय मंडल ने माफी मांगते हुए कहा “मैं समझता हूं कि जो हुआ वह बिल्कुल गलत था। पत्रकारों के साथ हुई घटना में कोई भी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन यह कोई तरीका नहीं था। एक ही घर के बर्तन ढनकने की तरह मामला था, लेकिन यह अब नहीं होगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे ऐसी गलती नहीं होगी और उन्हें इस घटना से सिखने का मौका मिला है।

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*भागलपुर बिहार 25/07/26*पेपर लीक के विरोध में ERMU भागलपुर शाखा का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, देश के युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज़*