भागलपुर03फरवरी24*आस्था स्पेशल ट्रेन भागलपुर से अयोध्या धाम के लिए हुई रवाना*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
भागलपुर अयोध्या में प्रभु राम लल्ला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन भागलपुर से रवाना हुई। शहर से 234 की संख्या में कारसेवक, विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के कार्यकर्ता अयोध्या धाम गए। रेलवे स्टेशन हनुमान चालीसा और श्री राम नाम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर रुद्राक्ष व आईडी कार्ड पहनाकर ट्रेन में बिठाया गया। ट्रेन की रवानगी को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था थी। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी मौके पर मालदा डिवीजन के एडीआरएम शिव कुमार भी मौजूद थे। आस्था स्पेशल ट्रेन शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे रवाना हुई और सुबह पांच बजे पटना पहुंची। दोपहर 11 बजकर 20 मिनट पर वाराणसी और तीन बजकर 40 मिनट पर अयोध्याधम पहुंचेगी। बता दें कि प्रभु राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालु व खासकर बाबरी विध्वंस में भूमिका निभाने वाले कारसेवक व वीएचपी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है इसको लेकर जैसे ही रेल मंत्रालय ने आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की इन लोगों ने जत्था बनाया इसके साथ ही कई आम श्रद्धालु भी शामिल हुए।

More Stories
मथुरा 18 जुलाई 26 थाना फरह क्षेत्र के गोवर्धन ड्रेन में एक अज्ञात शव मिला*
मथुरा 18 जुलाई 26 जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जल संरक्षण के लिए सामूहिक शपथ ली*
मथुरा 18 जुलाई 26*थाना राया पुलिस सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित 3अभियुक्त गिरफ्तार ।*