भागलपुर03फरवरी24*दो सेंधमार (चोर) भागते हुए गिरफ्तार*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
भागलपुर मोबाईल दुकान में सेंधमारी कर चोरी की गई 36 मोबाईल व चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने दो सेंधमार चोर को गिरफ्तार कर लिया है,कहलगाँव अनुमण्डल अन्तर्गत कहलगाँव थाना क्षेत्र का है जहाँ आज बीते रात लगभग 01:00 बजे मोबाईल दुकान में सेंधमारी कर मोबाईल चोरी की सुचना प्राप्त हुई।
सुचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्ती दल द्वारा भाग रहे सेंधमारो का पिछा कर दो सेंधमार (चोर) को गिरफ्तार किया गया।दोनो चोरों के पास से चोरी की गई कुल 36 मोबाईल, अन्य उपकरण एवं एक पिट्ठ बैग के अन्दर सेंधमारी का एक लोहे का उपकरण बरामद किया गया दोनो अभियुक्तों के पास से एक चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है गिरफ्तार युवक में विमल कुमार और जीतू कुमार हैं।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*