भागलपुर 7 अप्रैल 26*भागलपुर में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, फायरिंग करते दिखा*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में हथियार लेकर खुलेआम घूमता नजर आ रहा है इतना ही नहीं युवक किसी को धमकी देते हुए फायरिंग करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि यह वीडियो बरारी थाना क्षेत्र का है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं वहीं इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

More Stories
लखनऊ30अगस्त 26*हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या।
उन्नाव, 30 अगस्त 2026*उन्नाव में दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि, TSCT ने बताई 268 करोड़ की सहायता
लखनऊ30अगस्त 26*_दक्षिणी जोन में सनसनीखेज वारदात, हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी का शव बरामद*_