भागलपुर 28 मार्च* शहर में राम नवमी के अवसर पर भगवा क्रांति के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। एसएसपी ने की सौहार्दपूर्ण माहौल में शोभायात्रा निकालने की अपील।
रिपोर्ट – शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
भागलपुर 28 मार्च* रामनवमी पर भगवा क्रांति की ओर से आयोजित होगी
एसएसपी ने की सौहार्दपूर्ण माहौल में शोभायात्रा निकालने की अपीलभागलपुर। शहर में राम नवमी के अवसर पर भगवा क्रांति के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने पुलिस फ़ोर्स के साथ शोभा यात्रा के लिए तय मार्गो का जायजा लिया। उन्होंने शांति सौहार्द के साथ शोभायात्रा निकालने की अपील की।शोभायात्रा निकालने के लिए निर्धारित मार्गो का भ्रमण करते हुए एसएसपी ने शोभा यात्रा के शुभारंभ स्थल का भी जायजा लिया। एसएसपी ने भगवा क्रांति संगठन के पदाधिकारियों से बात कर सौहार्दपूर्ण माहौल में शोभा यात्रा निकालने की अपील की। वही भगवा क्रांति के द्वारा निकाले जाने वाली शोभा यात्रा की रूट का बारीकी से जायजा लेते हुए दिशा निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिया गया है।
More Stories
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26*नवीन मंडी में नए गुड़ की पहली दस्तक, ₹2100 प्रति मन खुला भाव