भागलपुर 23 मार्च*तीन दिवसीय “सद्भावना अभियान- शहादत के मूल्य” की शुरुआत हुई।
आज दिनांक 23 मार्च 2023 को पीस सेंटर परिधि द्वारा तीन दिवसीय “सद्भावना अभियान- शहादत के मूल्य” की शुरुआत हुई। 23 मार्च भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस से 25 मार्च गणेश शंकर विद्यार्थी के शहादत दिवस तक शहादत के मूल्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं और किशोरों के बीच भगत सिंह और गणेश शंकर विद्यार्थी के विचारों पर चर्चा की जा रही है। आज भगत सिंह स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत विनय कुमार भारती द्वारा गीत “ऐ भगत सिंह तू जिंदा है “गाकर हुई। श्रद्धांजलि गीत के बाद सभा को संबोधित करते हुए पीस सेंटर परिधि के राहुल ने कहा कि भगत सिंह की शहादत से गणेश शंकर विद्यार्थी के शहादत दिवस तक हम सद्भावना अभियान -शहादत के मूल्य द्वारा देश की एकता और भाईचारा का संदेश फैला रहे हैं। भगत सिंह ने एक ऐसी देश की कल्पना की जहां सौहार्द, भाईचारा, लोकतंत्र और समाजवाद होगा। इन्हें वैचारिक मूल्य समाजवाद, लोकतंत्र, वैज्ञानिकता के खातिर इन्होंने अपना बलिदान दिया। गणेश शंकर विद्यार्थी और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी धर्म को निजी आस्था का विषय मानते थे। धर्म के नाम पर किसी को आहत किया जाना उन्हें बर्दाश्त नहीं था। इस मौके पर मंजर आलम ने कहा कि भगत सिंह जैसे युवा विचारकों की आज जरूरत है जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश को एक दिशा दी। हम उनके विचारों को नव युवकों में फैलाएं यही सच्ची श्रद्धांजलि है। ललन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भगत सिंह उस वक़्त के गवाह थे जब लगभग आधी दुनिया बोल्शेविक क्रांति से प्रभावित थी। इससे पूँजीवादी विश्व थर्राया हुआ था।एक सोच कि उत्पादक समाज(मजदूर) खेत-कारखाने में पसीना जला कर मानव सभ्यता की हर जरूरत पूरी कर सकता है तो लूटने वाले चंद लोग मालिक क्यों हैं? अपनी शहादत से भारत में समता आधारित राज व्यवस्था का स्वप्न उन्होंने हर हिन्दोस्तानी दिल में जगा दिया था। सुषमा ने भगत सिंह को याद करते हुए उन्हें खूबसूरत समाज दृष्टा बतलाया। वहीं दीप प्रिया ने भगत सिंह के धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच पर विशेष बल देते हुए कहा कि एक बेहतर और सुंदर देश धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच से ही संभव है। इस अवसर पर भगत सिंह और गणेश शंकर विद्यार्थी के लेख का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनीता शर्मा, जयनारायण, मो बाकिर हुसैन, अभिषेक, अंकित कुमार रजक, अमृत, दिलीप मंडल आदि मौजूद थे।
More Stories
उन्नाव28जून25*भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान,कहा-संविधान सेक्युलर शब्द हटाया जाए
पूर्णिया28जून25* 4,000 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार : आरक्षी अधीक्षक महोदिया
अयोध्या28जून25*किसान ने ट्रैक्टर डीलर पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप, केस दर्ज