April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*

भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक 

भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*

*भागलपुर के विकास में मिलेगा आर्थिक सहयोग*

भागलपुर, 22 अप्रैल 2026, विश्व बैंक की सुश्री रोज़ाना निति (Ms. ROSANNA NITTI) के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम जिनमें सुश्री वसुधा थावकर (Ms. VASUDHA THAWAKAR),
श्री यूजी टोरियमी (Mr. YOJI TORIUMI)
और श्री प्रकाश गौड़ (Mr. PRAKASH GAUR) शामिल हैं, ने भागलपुर का दौरा किया।
जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने उन्हें जिला अतिथि गृह में पुष्प गुच्छ प्रदान कर भागलपुर की पावन धरती पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।
इस दौरा का उद्देश्य भागलपुर में विकास की संभावनाओं की तलाश करना तथा उसे क्षेत्र में निवास निवेश के लिए विश्व बैंक से ऋण मुहैया कराना है।
जिसमें Urban Development and Housing Department Bihar एवं World Bank के बीच संयुक्त सहयोग के तहत बिहार के शहरी विकास हेतु तकनीकी एवं वित्तीय ऋण प्रदान की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य अनियोजित शहरीकरण को नियंत्रित करते हुए सतत एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करना है। प्रमुख शहरों में संचालित परियोजनाओं के माध्यम से तकनीकी क्षमता निर्माण, बेहतर शहरी डिजाइन तथा वैश्विक श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाया जाएगा।
इससे शहरी अवसंरचना एवं नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा नागरिकों के जीवन स्तर में समग्र उन्नयन सुनिश्चित होगा।
आई ट्रिपल सी में टीम के सदस्यों ने भागलपुर के महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल एवं नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा के साथ भागलपुर नगर निगम में किये जा रहे कार्य तथा भागलपुर शहरी क्षेत्र के विकास हेतु प्रस्तावित योजना एवं संभावना के संबंध में बैठक की।
नगर आयुक्त ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भागलपुर शहरी क्षेत्र की स्थिति, जिनमें यहां की सड़कें, रेलवे, सैंडिश मैदान, तालाब, औद्योगिक क्षेत्र, प्राकृतिक क्षेत्र एवं आबादी क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया।
उन्होंने शहरी आबादी के लिए नगर निगम द्वारा की गई शुद्ध पेयजल तथा नाली की व्यवस्था इत्यादि से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के लिए अंडरग्राउंड बिजली की तार तथा मेजर सीवरेज सिस्टम की आवश्यकता है। नाथनगर क्षेत्र में रेशम के बुनकर रहते है, बरारी औद्योगिक क्षेत्र है। यहां जे एल एम एन मेडिकल कॉलेज, टी एन बी कॉलेज, तिलका मांझी विश्वविद्यालय अवस्थित है।
भागलपुर का जर्दालू आम, कतरनी चावल, मंजूषा पेंटिंग, तसर रेशम मशहूर है। यहां बाबूपुर में डॉल्फ़िन देखा जा सकता है। सुलतानगंज से कहलगांव तक डॉल्फ़िन क्षेत्र घोषित है। नवगछिया का कदवा क्षेत्र गरुड़ प्रजनन क्षेत्र के लिए मशहूर है। यहां का विक्रमशिला विश्वविद्यालय भारत के विरासत के रूप में मौजूद है।
भागलपुर में विकास की असीम संभावनाएं हैं।
बिहार सरकार द्वारा गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर सुल्तानगंज से भागलपुर तक मरीन ड्राइव बनाने का प्रस्ताव है। इससे एक तरफ शहरी क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ेगी दूसरी तरफ आवागमन की सुविधा में विस्तार होगा।
उन्होंने बताया कि यहां का भैरवा तालाब 25 एकड़ में फैला हुआ है। इसे विकसित करने की कार्य योजना बनी है तथा उस पर कार्य भी किया जा रहा है।
महापौर ने बताया कि भैरवा तालाब के विकास के लिए 182 करोड़ की योजना बनाई गई थी। परंतु इसे कम कर दिया गया है। भैरवा तालाब के विकसित होने पर शहरी क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन स्थल के साथ-साथ हरियाली और जल संचयन का एक खूबसूरत क्षेत्र भी प्राप्त हो जाएगा। इसे वृहद रूप में विकसित किया जा सकता है। जहां पार्क, नौकायन, फिशिंग, कैफेटेरिया सहित कई सुविधाओं को विकसित कर इसे भागलपुर का आकर्षण का केंद्र बनाया जा सकता है। साथ ही यहां घाट भी बनाया जा सकता है।
विश्व बैंक की टीम के सदस्य सुश्री वसुधा एवं प्रकाश गौड़ ने नगर निगम को अपना विद्यालय एवं स्वास्थ्य सुविधा विकसित करने का सुझाव दिए, जैसा कि अन्य राज्यों में है।
बैठक के उपरांत उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा टीम के नेतृत्व कर्ता को भागलपुर की मंजूषा पेंटिंग भेंट की।

टीम के सदस्य द्वारा भैरवा तलब, सरकारी गर्ल्स स्कूल तथा नाथनगर के बुनकर क्षेत्र का दौरा किया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा तथा संयुक्त निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद थे।

Taza Khabar