April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- दुबग्गा में धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग का खेल, पटाखा मंडी के पीछे बिना मानचित्र प्लॉटिंग, 15 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई गई, बिल्डर हारून कुरैशी को LDA का खुला संरक्षण, एलडीए की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित

➡श्रावस्ती- डीएम की अध्यक्षता में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर बैठक, अधिकारियों, ऑयल कंपनियों, किसान यूनियन संग समीक्षा, किसानों को खतौनी प्रमाणित कराकर डीजल लेने का निर्देश

➡जालौन- एसपी ने थाना चुर्खी का किया निरीक्षण, देर रात थाने का औचक निरीक्षण किया, विवेचनाओं के समय से निस्तारण के निर्देश

➡अमेठी- स्कूली वैन और कार की जोरदार टक्कर, वैन सवार एक महिला टीचर गंभीर घायल, कार में फंसा ड्राइवर बाहर निकाला गया, वैन सवार दो बच्चे भी चोटिल, इलाज जारी, जगदीशपुर के श्री रामगंज चौराहे की घटना

➡मेरठ- बिजली घर में काम करने आए मजदूरों ने की चोरी, ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर कॉपर चोरी का प्रयास, ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी करते चार मजदूर पकड़े, बिजली की लाइन बिछाने आए थे मजदूर, जेई ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, थाना किठौर के नंगली बिजली घर की घटना

➡हापुड़- BJP की जन आक्रोश महिला पदयात्रा मामला, यात्रा में स्कूली छात्राओं को शामिल किया गया, राहुल गांधी, अखिलेश यादव का पुतला फूंका, BJP पदाधिकारियों पर पुतला फूंकने का आरोप, समाजवादी पार्टी आज करेगी जोरदार प्रदर्शन, अधिकारियों ने प्रिंसिपल को जारी किया नोटिस, राम निवास स्मारक बालिका विद्यालय को नोटिस, तगासराय के पास हुआ था पुतला दहन

➡इटावा- अखिलेश यादव का इटावा दौरा आज, अखिलेश कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, चकरनगर के अहेरिया गांव का करेंगे दौरा

➡अमरोहा- भूसे से भरी ट्रॉली में शॉर्ट सर्किट से आग, देखते ही देखते धू-धूकर जले भूसे के रोल, चालक ने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया, फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद पहुंची, ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ से टला हादसा, डिडौली कोतवाली के NH 9 बुढ़नपुर पर हादसा

➡गोरखपुर- युवक ने तिलक समारोह में लहराई पिस्टल, डांसर के साथ पिस्टल लहराते हुए डांस किया, पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की, गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है वीडियो

➡इटावा- शुद्धति ग्लोबल स्कूल की बस में उठी आग, भरथना से इटावा जा रही थी स्कूल बस, 2 दर्जन से अधिक मासूम छात्र थे सवार, समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित उतारा, इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र का मामला

➡अमरोहा- जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कपिल चिकारा, कपिल चिकारा ने बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया, अरशद भारती बने सचिव, 21 राउंड तक चली मतगणना

➡संतकबीरनगर- महिला अपराधों में गंभीर नहीं दुधारा पुलिस, महिला और उसके परिजनों की जमकर पिटाई, ससुरालियों ने मायके पहुंच कर पिटाई की, 2 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे ससुराली, पुलिस अब समझौता करने का बना रही दबाव, दुधारा थाना क्षेत्र के इटकोहवा का मामला

➡ललितपुर- युवक का छत पर मिला शव, चचेरे भाई की शादी के दिन मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाचने के बाद छत पर सोने गया था, बार थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

➡रायबरेली- खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, विस्फोट के चलते किचन की दीवार टूटी, तेज धमाके से इलाके में अफरा-तफरी, परिजन बाल-बाल बचे, टला बड़ा हादसा, डीह थाना क्षेत्र के घीसीघढ गांव की घटना

➡मेरठ- BJP झंडा लगी कार से अवैध हथियार बरामद, स्कॉर्पियो कार से बरामद हुए 4 अवैध हथियार, कथित BJP नेता रोबिन मोरल फरार, गाड़ी जब्त, अपनी भांजी की शादी के लिए लाया था हथियार, हर्ष फायरिंग के लिए लाया गया था अवैध हथियार, पुलिस मुकदमा दर्ज कर रॉबिन को तलाश रही है, मवाना थाना क्षेत्र के भिड़वारा गांव का मामला

➡पीलीभीत- मंदिर में मछली रखे जाने से मचा हड़कंप, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, हंगामा, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा, मछलियों की बलि देने पंहुचा था आरोपी, नशे में शादी की मनौती के लिए बलि दी, घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव का मामला

➡प्रयागराज- फूलपुर में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका कल शाम मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी से शादी की जिद, आत्महत्या की धमकी, पुलिस ने समझा बुझाकर टॉवर से नीचे उतारा, फूलपुर के बुढ़िया का इनारा बाजार का मामला

➡दिल्ली- 5 घंटे में किडनैप बच्चा बरामद, पुलिस ने 7 साल के बच्चे को बचाया, आरोपी आदिल अंसारी भी गिरफ्तार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

➡दिल्ली- IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामला, आरोपी राहुल मीणा को लेकर पहुंची पुलिस, अमर कॉलोनी थाने लेकर पहुंची पुलिस, आरोपी से दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ

➡दिल्ली- पश्चिम बंगाल में मतदान पर पीएम का पोस्ट, पहले चरण का मतदान जारी है- पीएम मोदी, मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं- पीएम, लोकतंत्र के उत्सव में पूरी ताकत से भाग लें, नौजवान, महिलाओं से मेरी खास अपील- PM, बड़ी संख्या में चुनाव में मतदान करें- PM मोदी

➡दिल्ली- यूपी के मिर्जापुर में आग में जलकर 11 की मौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, ट्रेलर की टक्कर से 2 कारों में लगी थी आग, हादसे में कार सवार 11 लोगों की जलकर मौत

➡दिल्ली- यूपी के मिर्जापुर में आग में जलकर 11 की मौत, पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद, घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद, ट्रेलर की टक्कर से 2 कारों में लगी थी आग

➡तमिलनाडु- तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग जारी, एमके स्टालिन ने परिवार के साथ वोट डाला, सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान किया, TVK प्रमुख विजय ने भी मतदान किया, कमल हसन, श्रुति हसन ने भी वोट डाला, सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात

➡पश्चिम बंगाल- 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग जारी, बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग, पुलिस, सुरक्षा बलों की 2450 कंपनियां तैनात, पहले चरण में 1478 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, पीएम मोदी ने बढ़-चढ़कर वोटिंग की अपील की, नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने मतदान किया, पहले मतदान करें फिर जलपान – अमित शाह, आपका वोट ही आपकी आवाज है – खरगे
——————————-