भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण
भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के बी.एससी. तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए बुधवार को एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) भागलपुर में संपन्न हुआ। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय महत्व के तकनीकी संस्थान के वातावरण से अवगत कराना, नवाचार पारितंत्र, इन्क्यूबेशन सुविधाओं तथा उभरती प्रौद्योगिकियों की समझ विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के संकाय सदस्यों के साथ संवाद किया और उद्यमिता, अनुसंधान तथा स्टार्टअप विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। यह अनुभव विद्यार्थियों को तकनीक आधारित उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करेगा। इस कार्यक्रम का समन्वयन स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. संदीप राज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. गौरव कुमार ने किया, जिन्होंने अपने संबोधन में नवाचार और उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। 15 दिवसीय ईडीपी कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा त्रिपाठी (समन्वयक एवं सह-संयोजक), डॉ. दीपक कुमार शर्मा (सह-समन्वयक) तथा डॉ. निधि वर्मा (आयोजन सचिव) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर तेज नारायण बनैली (टीएनबी) कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार, डॉ. श्वेता पाठक एवं सबा नाज़ (संसाधन व्यक्ति) भी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. संदीप राज द्वारा प्रोडक्ट डेवलपमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक व्याख्यान दिया गया, जिसने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग और स्टार्टअप विकास के नए आयामों से परिचित कराया। अंत में डॉ. संदीप राज एवं डॉ. गौरव कुमार ने प्रोफेसर मधुसूदन सिंह, निदेशक, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भागलपुर के प्रति इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक कुमार शर्मा द्वारा किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा स्टार्टअप संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
मथुरा 22 अप्रैल 26* सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “MISSION SHAKTI”** फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*