भागलपुर बिहार15 अप्रैल 26*भागलपुर में चंडी महायज्ञ पंडाल में भीषण आग, यज्ञ मंडप जलकर खाक।*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वारसलीगंज में आयोजित चंडी महायज्ञ के दौरान बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे यज्ञ मंडप को अपनी चपेट में ले लिया और पंडाल धू-धू कर जलने लगा बताया जा रहा है कि आज महायज्ञ का अंतिम दिन था और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगते ही मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में यज्ञ मंडप पूरी तरह जलकर खाक हो गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

More Stories
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बांदा 16 जुलाई 26*मदरसा जदीद में होनहारों की हौसला अफजाई।*
मथुरा 16 जुलाई 26OPERATION CONVICTION* *थाना- नौहझील, जनपद मथुरा*