भरथना इटावा 7 दिसंबर*
भरथना रेलवे स्टेशन पर आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, ऊंचाहार, संगम, मुरी, कटिहार आदि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रसपा नेताओं ने एसडीएम विजय शंकर तिवारी को ज्ञापन पत्र दिया।
मंगलवार को प्रसपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एड0 नरेन्द्र कुमार दिवाकर आदि नेताओं ने उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी को एक ज्ञापन दिया, रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र में बताया कि कोरोना काल के दौरान रेल प्रशासन ने उपरोक्त ट्रेनों का ठहराव भरथना स्टेशन पर बन्द करा दिया था। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आगरा, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली के लिए आवागमन करने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
इस दौरान प्रसपा नेता जिला सचिव शिववीर यादव बल्ले, विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष महेवा परमवीर, विधानसभा सचिव जयकिशन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रवीन कुमार, मृदुल मनोहर दीक्षित, राघवेंद्र यादव, संजीब कुमार, ब्रजेश कुमार, शिवकिशोर, धर्मेंद्र कुमार, सर्वेंद्र कुमार, दिनकर सिंह मौजूद रहे।
फोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया