भरथना इटावा 3 अक्टूबर*
समाजसेवी व शिक्षाविद स्व0 माधवराम द्विवेदी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रदांजलि दी गई।
नगर क्षेत्र में स्थित प्रकाश इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल आदि द्वारा स्व0 माधवराम द्विवेदी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान पं0 राजेन्द्र चौधरी, करुणाशंकर दुबे,उमेश चंद्र तिवारी आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने जीवनपर्यंत क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार-प्रचार के काम किया,क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता।
कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक अरविंद दुबे व प्रधानाचार्य ऊषा देवी आदि विद्यालय स्टाफजनों की मौजूदगी रही।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*जल्दबाजी और जल्द राहत पाने के चलते बवासीर की सिकाई हो सकती थी जानलेवा,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26**मौसम तेजी से बिगड़ने की गंभीर चेतावनी*
सुल्तानपुर 7 अक्टूबर 26*बल्दीराय तहसील में 32 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले*