भरथना इटावा 25 दिसंबर*
एसडीएम व सीओ के सरकारी आवास के सामने स्थित सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया,मकान के मुख्य दरवाजे सहित अन्य कमरों का ताला-कुंडी तोड़कर जेवरात,नगदी आदि चोरी कर फरार हुए।गृहस्वामी के वापस आने पर घटना की जानकारी हुई।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरथना-इटावा मुख्य मार्ग पर तहसील भवन के निकट व एसडीएम,सीओ के सरकारी आवास के सामने मुख्य सड़क के दूसरी ओर स्थित मकान मे अज्ञात बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, शनिवार की साढे 6 बजे वापस घर आए गृहस्वामी अजय कुमार यादव व उनकी पत्नी सुनीता उस समय अवाक रह गए जब उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे के कुंडा टूटा देखा और अंदर जाने पर कमरों के ताले व रखी अलमारी खुली व सामान बिखरा पड़ा मिला।
पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि वह शुक्रवार को परिवार के सदस्यों सहित नजदीकी रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने करहल(मैनपुरी) गए थे,वापस आने पर घटना की जानकारी हुई,घटना में अज्ञात बदमाश अलमारी में रखे लाखो की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व लगभग 20 हजार रुपये की नगदी के अलावा कीमती सामान व अनाज की बोरिया चोरी कर फरार हो गए।
समाचार लिखे जाने तक चोरी की वारदात में हुए नुकसान का स्पष्ट आकलन नही हो सका।
घटना की सूचना पर पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के अनुसार पीड़ित अजय जिला फिरोजाबाद में नगर निगम में कर्मचारी है।
फोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
पूर्णिया8 अक्टूबर 26*गरजा INDIA गठबंधन: सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, RN साह चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* भाकियू (तोमर) की महापंचायत में किसानों की हुंकार, 33 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेताया,,,