भरथना इटावा 17 अक्टूबर*महिलाएं सैनिक बनकर प्रत्येक बूथ की रक्षा कर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने में तैयार रहे
,भाजपा सरकार ने नारी सशक्तिकरण के साथ साथ महिलाओं को सम्मान-सुरक्षा दिलाने का काम किया है।
यह बात राज्यसभा सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कही,उन्होंने भरथना के मोहल्ला आजाद रोड पर हनी होम गेस्ट हाउस में भाजपा मंडल कार्यसमिति भरथना की बैठक में कमल शक्ति संवाद के तहत बतौर मुख्य अतिथि पार्टी की नीतियों व विचारधारा खासकर महिलाओं के प्रति सशक्तिकरण,न्याय,सुरक्षा व सम्मान की बात कहते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम किया है,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगुवाई में भाजपा सरकार में देश का मान बढ़ा है।सबका साथ,सबका विकास व सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो पुलिस दल,महिला हेल्पलाइन आदि की शुरुआत कर महिलाओ पर होने अपराध कम किये है ।सपा-बसपा शासन में महिलाओं की रिपोर्ट नही लिखी जाती थी,आज महिलाएं महफूज है,केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेकानेक योजनाएं लागू की,जिसका नतीजा यह है कि पहले देश मे लगभग 2 करोड़ समूह थे और वर्तमान लगभग पौने आठ समूहों संचालित है।कोरोना काल मे सरकार सहित पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किए।
मंडल कार्य समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी गंगा देवी व दो अध्यापकों संतोष कुमारी,रंजना द्ववेदी को पट्टिका का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इसके कार्यक्रम मुख्य वक्ता सुप्रिया मिश्रा व भाजपा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य,क्षेत्रीय मंत्री मनीषा शुक्ला,जिला महामंत्री डॉ अनीता जाटव आदि ने सरकार की योजनाएं बताई।
इससे पहले राज्यसभा सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य सहित अन्य अतिथिगणों का मंडल अध्यक्ष भरथना सीमा पोरवाल, महामंत्री प्रीति पोरवाल आदि ने पुष्पहार पहनाकर तलवार,पगड़ी,पट्टिका भेंट कर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभासद विजय लक्ष्मी पोरवाल व संचालन मानवी ने किया।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज