भरथना इटावा 17 अक्टूबर*डेंगू, मलेरिया व वायरल फीवर जांच का कैंप लगाया गया और मोहल्ले में 30 से अधिक लोगों की जांच की गई l
नगर पालिका परिषद भरथना के अंतर्गत वार्ड नंबर 25 बृजराज नगर पश्चिमी में डेंगू, मलेरिया व वायरल फीवर जांच का कैंप लगाया गया और मोहल्ले में 30 से अधिक लोगों की जांच की गई l
सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित के निर्देशानुसार शनिवार को लगाए गए जांच कैम्प में डॉ प्रभात श्रीवास्तव, डॉ आलोक यादव व लैब टेक्निशियन श्रीभगवान कौशल व पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया द्वारा बृजराज नगर पश्चिम में वार्ड सभासद शिवराम सिंह यादव के सहयोग से कई व्यक्तियों की डेंगू व मलेरिया की जांच की गई।इस दौरान वायरल पीड़ित 6 लोगो को स्वास्थ्य टीम द्वारा दवा की किट निशुल्क प्रदान की गई।
दूसरी ओर अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल के निर्देशानुसार पालिका के सफाई प्रभारी राजेंद्र कुमार एवं आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया की देखरेख में नगर के विभिन्न भागों एवं अन्य मोहल्लों में संचारी रोग नियंत्रण के लिए एंटी लारवा आदि दवाओं का छिड़काव भी कराया गया व नगर के मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन