भरथना इटावा 14 सितंबर*
कस्बा के विधूना रोड स्थित जयोत्री एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस पर अवकाश होने के कारण 13 सिंतबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक व नगरपालिका के पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, विद्यालय के प्रबंध निदेशक नितिन पोरवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेद्र मिश्रा की उपस्थिति में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल ने जीवन में हिन्दी की भाषा के महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगी विद्यार्थियो को हिन्दी भाषा के लिये प्रेरित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान हिन्दी दिवस को लेकर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं में भाग लिया। प्रतियोंगिता में सफल छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट व मेडल देकर पुरुस्कृत किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा मुस्कान यादव ने प्रथम स्थान, कक्षा 10 की छात्रा रिया यादव ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 9 की छात्रा पारुल पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दस के छात्र आर्यन कुमार एवं छात्रा कृति उपाध्याय ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान हिन्दी एच.ओ.डी. रामबरन यादव, बचपन एच.ओ.डी. शीला मिश्रा, गोविंद शाक्य, सुमित यादव, जितेंद्र भारती, अमित तिवारी, भोला सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी के वरिष्ठ शिक्षक रामबरन सिंह ने किया।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।